South India की 4 यूनिक चटनियां, जो बना देंगी हर डिश को स्पेशल, ट्राई करें आसान और झटपट बनने वाली चटनियां

भारतीय थाली में चटनी वह साइड डिश है जो किसी भी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। चाहे उत्तर भारत का पराठा हो या दक्षिण भारत का डोसा और इडली, हर व्यंजन के साथ चटनी एक जरूरी हिस्सा बन चुकी है। आमतौर पर लोग नारियल की चटनी से ही परिचित हैं, लेकिन साउथ इंडिया में सिर्फ यही नहीं, बल्कि कई तरह की स्पाइसी, टैंगी और नटी फ्लेवर वाली चटनियां बनाई जाती हैं, जो हर बाइट में नया स्वाद देती हैं।

मूंगफली की चटनी- टैंगी और नटी फ्लेवर का मेल

मूंगफली की चटनी दक्षिण भारत में बेहद लोकप्रिय है। इसका स्वाद खट्टे, तीखे और नटी फ्लेवर का मिश्रण होता है। इसे बनाने के लिए भुनी मूंगफली के छिलके हटाकर हरी मिर्च, इमली का पल्प, अदरक, लहसुन और नमक के साथ थोड़ा पानी डालकर पीस लें। स्मूद पेस्ट बनने के बाद इसे बाउल में निकालें और ऊपर से राई, उड़द दाल, हींग और करी पत्ता का तड़का लगाएं। यह चटनी डोसा, उत्तपम और इडली के साथ लाजवाब लगती है।

साउथ इंडियन रेड चटनी- तीखी और चटपटी

रेड चटनी दक्षिण भारत में इडली, वड़ा और डोसा के साथ खूब परोसी जाती है। इसे बनाने के लिए पैन में सरसों का तेल गर्म करके साबुत कश्मीरी लाल मिर्च फ्राई करें। फिर उसी तेल में जीरा और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद कटे टमाटर, हल्दी, नमक, करी पत्ता और इमली का पानी डालकर कुछ देर पकाएं। अब इसे फ्राई की हुई मिर्च के साथ पीस लें और ऊपर से उड़द दाल और राई का तड़का लगाएं। इसका स्वाद तीखा, खट्टा और बेहद सुगंधित होता है।

चम्मंथी चटनी- केरल का पारंपरिक स्वाद

केरल की चम्मंथी चटनी अपनी चटपटी और नारियल भरी खुशबू के लिए जानी जाती है। इसे बनाने के लिए उड़द दाल, लाल मिर्च और करी पत्ते को ड्राई रोस्ट करें। फिर इसमें प्याज, इमली का पल्प, अदरक, रोस्टेड चना दाल और नारियल के टुकड़े डालकर पीस लें। ऊपर से राई और करी पत्ता का तड़का लगाएं। यह चटनी डोसा और पुट्टू जैसे केरल व्यंजनों के साथ बेहतरीन लगती है।

चटनियों में दें क्रिएटिव ट्विस्ट

अगर आप नए स्वाद के शौकीन हैं, तो पारंपरिक चटनियों को थोड़ा ट्विस्ट देकर ट्राई करें। जैसे मूंगफली की चटनी में मीठे प्याज का फ्लेवर डालें, या चम्मंथी चटनी में थोड़ी मूंगफली मिलाकर उसे और नटी बना दें। वहीं, रेड टमाटर चटनी में थोड़ा सांभर मसाला डालने से इसका स्वाद और भी उम्दा हो जाता है। इस तरह के छोटे बदलाव आपकी रोज़मर्रा की डिशेज़ को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे सकते हैं।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post