Property Dispute में फंसा कपूर परिवार, वसीयत की ऑथेंटिसिटी पर उठे सवाल, हाईकोर्ट में मचा घमासान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके एक्स-हसबेंड संजय कपूर के निधन के बाद अब उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करिश्मा और संजय का रिश्ता पहले ही उतार-चढ़ाव से भरा रहा था और अब उनकी मौत के बाद परिवार में विरासत की कानूनी लड़ाई चल रही है।

रानी कपूर ने दी कोर्ट में गवाही, उठाए वसीयत पर सवाल

इस पूरे मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। रानी कपूर ने अपने बयान में बताया कि संजय और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा के रिश्ते में लंबे समय से तनाव चल रहा था। उन्होंने संजय की वसीयत की सत्यता (Authenticity) पर भी सवाल उठाए हैं। रानी कपूर का कहना है कि वसीयत की कई बातें संदिग्ध लग रही हैं, जिन्हें कोर्ट में जांच की जरूरत है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने जताया संपत्ति पर हक

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं समायरा और कियान। अब दोनों बच्चों ने अपने पिता की पर्सनल प्रॉपर्टी पर कानूनी अधिकार की मांग की है। इस मामले में बच्चों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। उनका कहना है कि उन्हें अपने पिता की विरासत में हिस्सा मिलना चाहिए। फिलहाल इस याचिका पर सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में जारी है।

बहन मंदिरा कपूर का आरोप- प्रिया सचदेवा से बिगड़े रिश्ते

संपत्ति विवाद के बीच अब संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। मंदिरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहले से ही पता था कि संजय और प्रिया के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, जो बाद में करिश्मा और संजय की शादी टूटने की वजह बनीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों को एक बार फ्लाइट में साथ देखा था, तब करिश्मा ने अपने बेटे को जन्म दिया था। उस समय यह रिश्ता देखकर उन्हें बहुत बुरा लगा।

परिवार में बढ़ी टेंशन, केस हुआ और पेचीदा

संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर कपूर परिवार के भीतर तनाव बढ़ता जा रहा है। एक तरफ रानी कपूर ने वसीयत पर सवाल उठाए हैं, तो दूसरी ओर संजय की बहन मंदिरा और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा के बीच भी मतभेद सामने आ रहे हैं। वहीं, करिश्मा कपूर और उनके बच्चों की तरफ से भी कानूनी दावा ठोका गया है। इन सबके चलते संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत का मामला अब और भी जटिल होता जा रहा है।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra