Weather Alert: अगले 4 दिन तक भीषण गर्मी का ऐलान! दिल्ली, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक तपेगा, पहाड़ों में मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली का आसमान सात जून को आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है, वहीं राज्य में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियसके पार जा सकता है। इसी तरह यूपी और बिहार में भी आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में बरसात का दौर थम चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक अब जल्द ही उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई राज्यों में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में गर्मी और उमस का असर लोगों को काफी परेशान कर सकता है। वहीं राजस्थान में लू चलने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश जरूर राहत दे सकती है, लेकिन तेज हवाएं और आकाशीय बिजली खतरे का कारण बन सकती हैं।

दिल्ली में फिर बढ़ेगा तापमान

नई दिल्ली में 7 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लेकिन 8 जून से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।

8 जून: अधिकतम तापमान 40°C

9 जून: 41°C

10 जून: 42°C

11 जून: 43°C तक पहुंच सकता है।

इसके साथ ही 11 जून तक हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी 45% तक पहुंच सकती है, जिससे गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ेगी।

यूपी में फिर लौटी गर्मी

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीते कुछ समय में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि यूपी में एक बार फिर मौसम परिवर्तित होने वाला है। यूपी वालों को एक बार फिर भीषण गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पछुआ हवा फिर से गर्मी बढ़ाएगी। ऐसे में राज्य के तापमान अगले कुछ दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में आज से लेकर 10 जून तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है।

बिहार में बढ़ेगी भीषण गर्मी

बिहार के कई जिलों में बीते दिनों तेज हवाओं और बारिश ने राहत दी थी। लेकिन बारिश का दौर खत्म हो रहा है एक बार फिर भीषण गर्मी वापस लौट रही है। बिहार के कुछ इलाके जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में 7 जून को हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर बढ़ेगा, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

राजस्थान में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है और गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता हैं। साथ ही कहीं-कहीं लू चल सकती है।

पहाड़ों में होगी हल्की–फुल्की बारिश

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।


इन क्षेत्रों में मौसम ठंडा रहने से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन खराब मौसम के कारण सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

;;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post