Barabanki: मरीज के पैंट में फटा मोबाइल… दहशत में बाराबंकी का जिला अस्पताल, धमाका सुनकर भागे लोग

बाराबंकी के जिला अस्पताल में उसे वक्त हड़कंप पहुंच गया जब एक मरीज के पेट में मोबाइल फोन फट गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से मोबाइल में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. इससे अस्पताल में भर्ती मरीज और स्टाफ दहशत में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह सुबह हड़कंप मच गया। जब एक मरीज का मोबाइल फोन पैंट में ही फट गया। जोरदार धमाके के साथ मोबाइल में आग लग गई जिससे अस्पताल में भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन मरीज और अस्पताल स्टाफ काफी देर तक दहशत में रहे।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी में उज्जवल नगर में रहने वाले अवनीश पाल अपनी बाइक पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। तभी उनकी बाइक का एक कार में टक्कर हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था। इसी दौरान उनकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल फोन से धुआं निकलने लगा, और जबतक वो कुछ समझ पाते कि तेज धमाके की आवाज के साथ मोबाइल फट गया और आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

घटना में अवनीश का मोबाइल पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि धमाका बहुत नजदीक से होने के बावजूद न तो मरीज और न ही अन्य लोग घायल हुए। अस्पताल प्रशासन की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

धमाके के बाद वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में खौफ का माहौल बन गया। काफी देर तक लोग असमंजस में रहे कि आखिर क्या हुआ।

मरीजों में मची अफरातफरी

धमाके की आवाज से अस्पताल में भर्ती सभी मरीज एवं उनके परिजन दहशत में आ गए थे। इसकी वजह से अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फटने की वजह से धमका हुआ है. संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है. पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन मोटोरोला कंपनी का था

;;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post