Numerology: मूलांक 1 वाले इन मूलांकों से ना करें शादी, वरना जीवनभर पछताना पड़ेगा !

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 1 के अंतर्गत आते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार इनका प्रतिनिधित्व सूर्य करता है। सूर्य तेज, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और डोमिनेटिंग नेचर के होते हैं।

ज्योतिष की एक विद्या के अनुसार अंक शास्त्र इसमें नंबरों से आपके व्यक्तित्व की झलक देखी जा सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक की अपनी पर्सनालिटी होती है। मूलांक के हिसाब से आप किसी व्यक्ति के गुण, स्वभाव के बारे में पता लगा सकते हैं। यही कारण है कि मूलांक के अनुसार आप अपने जीवनसाथी का चयन भी कर सकते हैं। क्योंकि किस मूलांक की किसके साथ बनेगी और किसके साथ नहीं। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 वालों को किस से विवाह करना मुश्किल में डाल सकता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 के जातकों को कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनसे विवाह करना उनको तकलीफ ही देगा। इन मूलांक से अगर 1 नंबर वाले रिलेशनशिप रखेंगे तो उनकी जिंदगी में सिवाय रोने के और कुछ नहीं बचेगा। क्योंकि एक नंबर वालों की इन मूलांक वालों से नहीं बनती। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो मूलांक।

कौन होते हैं मूलांक 6 वाले?

जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो वे मूलांक 6 के अंतर्गत आते हैं। इनका स्वामी ग्रह शुक्र (Venus) होता है, जो प्रेम, सौंदर्य और भोग-विलास का प्रतीक है। ऐसे लोग जीवन में ऐशो-आराम, फैशन, कला और रोमांस को अधिक महत्व देते हैं। जबकि एक वाले इसके बिलकुल विपरीत होते हैं. ऐसे में टकराव निश्चित है।

मूलांक 8 से शादी करने से बचें

8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 8 के माने जाते हैं। इनका ग्रह स्वामी शनि (Saturn) होता है, जो न्याय, अनुशासन और कर्म के सिद्धांतों पर चलता है। ये लोग गंभीर, मेहनती और थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। वहीं मूलांक एक वाले भी ईगो लेकर चलते हैं उनमें सूर्य की तेजी होती है सूर्य और शनि एक दूसरे के मित्र नहीं है यही कारण है कि यह दोनों मूलांक जीवनसाथी बनते हैं तो टकराव हमेशा बना रहेगा।

;;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post