Uttar Pradesh बना निवेश का हॉटस्पॉट: ब्रह्मोस मिसाइल और डच चिप कंपनी की मेगा डील से उद्योगों में आई नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश में निवेश की बहार देखने को मिल रही है. लखनऊ में अब ब्रह्मोस मिसाइल का नया और आधुनिक वर्जन तैयार किया जाएगा. भारत और रूस की साझेदारी में इस परियोजना की शुरुआत की गई है, जो ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तय हुई. इसके लिए लखनऊ में 300 करोड़ रुपये की लागत से ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट तैयार की गई है. खास बात यह है कि सरकार ने इस यूनिट के लिए 80 हेक्टेयर जमीन मुफ्त में दी है. इसमें PTC यूनिट के साथ 7 सहायक सुविधाएं भी शामिल हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 मई को इसका उद्घाटन किया.

एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स लगाएगी नोएडा में अरबों की चिप यूनिट

वहीं डच कंपनी एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स ने नोएडा में एक बिलियन डॉलर (करीब 8500 करोड़ रुपये) का निवेश करने का निर्णय लिया है. यह कंपनी नोएडा के सेमीकंडक्टर पार्क में अपना दूसरा R&D सेंटर बनाएगी. कंपनी की योजना है कि वह ग्रेटर नोएडा सेक्टर-10 में जमीन खरीदे और वहां AI तथा ऑटोमोटिव इनोवेशन पर आधारित लैब स्थापित करे. YEIDA के अधिकारियों और सेमीकॉन इंडिया 2024 में मिले सरकारी प्रोत्साहन के बाद यह कदम उठाया गया है. एनएक्सपी के पहले से देश में चार डिजाइन सेंटर हैं, और अब वह उत्तर प्रदेश को अपना अगला टेक्नोलॉजी हब बनाने जा रही है.

योगी सरकार की भ्रष्टाचार पर सख्ती और निवेश के अनुकूल नीतियों ने उत्तर प्रदेश को उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य बना दिया है.

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post