Nainital में अचानक ठप पड़ा टूरिज्म, कारोबार पर क्यों छाया सन्नाटा? पढ़ें पूरी वजह

गर्मियों में जहां नैनीताल पर्यटकों से भरा रहता था, इस बार वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। झील किनारे खाली पड़ी नावें, आधे खाली होटल और सुनसान बाज़ारों ने सभी को चौंका दिया है। पर्यटकों की कमी के कारण कारोबारियों को काफी नुकसान हो रहा है। इस बार 60 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

नैनीताल सैलानियों की मनपसंद पर्यटक स्थल जहां अक्सर भीड़ देखने को मिलती हैं। लेकिन इस साल नैनीताल के होटल, टैक्सी, रेस्तरां और बोटिंग सर्विस जैसे कारोबारों को करीब 60 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। पिछले साल मई में जहां 90% होटल बुकिंग थी, इस बार सिर्फ 10–15% बुकिंग ही हो पाई। अप्रैल से जून के बीच जहां नैनीताल में सबसे ज्यादा लोग दिखा करते थे, जहां दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र से लोग भारी संख्या में आते थे, वहीं अब इस बार ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और लोकल व्यापारियों के अनुसार इस अचानक आई गिरावट के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। हाल ही में नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं की खबरें सामने आई हैं, जिससे सैलानियों में डर का माहौल बन गया है। इसके चलते कई लोगों ने अपना टूर कैंसिल कर दिया है।


पर्यटकों का कहना है कि नैनीताल आने में अब खर्च ज्यादा हो रहा है। पार्किंग और बढ़ी टोल टैक्स का भी असर पड़ा है।

इसका असर हर तरफ देखा जा रहा है। सड़क किनारे सामान बेचने वाले, टैक्सी ड्राइवर, नाव चलाने वाले और दुकानदार, सबकी कमाई पर असर देखा जा रहा है। नैनी झील में नाव चलाने वाले लोगों का कहना है, इस दौरान तो यहां लोगों की लाइनें लगी रहती थी, अब हमें एक ग्राहक के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

वहीं यहां कमरे खाली पड़े हैं और व्यापारियों के लिए स्टाफ की सैलरी देना मुश्किल हो गया है। हालांकि कुछ दुकानदारों ने कहा कि पीछे कुछ दिनों में टूरिस्ट की संख्या में इजाफा हुआ है। अगर हालात सामान्य रहे, तो अगले कुछ हफ्तों में पर्यटक लौट सकते हैं।

नैना देवी मंदिर: झील किनारे स्थित माता


नैना देवी को समर्पित है। श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए जरूर आते हैं।

स्नो व्यू पॉइंट: वो स्पॉट जहां से


हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। केबल कार से भी जा सकते है।

टीफिन टॉप: शानदार पिकनिक स्पॉट। जहां से नैनीताल का सुंदर नजारा देख सकते है। इसे डोरोथी सीट भी कहा जाता है।

नैनीताल चिड़ियाघर: ऊंचाई पर बना एक जू, जिसमें आपको जानवर और पक्षी देखने को मिल जाएंगे।

भवाली: ये एक शांत जगह है, जो नैनीताल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का वातावरण बेहद खूबसूर है।

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post