Health Tips: गर्मी में चटपटा भी हेल्दी भी: घर पर बनाएं 5 तरह की स्वादिष्ट और पौष्टिक चाट

गर्मी के मौसम में अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में लाइट चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। जिससे आपके शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन मिले और एनर्जी भी बनी रहे। लेकिन कुछ लोगों को चटपटा खाने का मन बहुत करता है। ऐसे में लोग बाहर की मसालेदार चाट खा तो लेते हैं। लेकिन रोजाना इसे खाने से गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

प्रोटीन से भरपूर काला चना चाट

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर काले चने शरीर को एनर्जी देने के साथ पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है। इसे बनाने के लिए उबले काले चनों में बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च डालें। ऊपर से नींबू का रस, भुना जीरा और काला नमक मिलाएं। हरा धनिया डालकर सर्व करें।

न्यूट्रिशन से भरपूर मूंग दाल स्प्राउट्स चाट

अंकुरित मूंग दाल की चाट गर्मियों के लिए परफेक्ट है. अंकुरित दालें प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स होती है।
अंकुरित मूंग को हल्का सा उबालें या वैसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं।इसमें बारीक कटे खीरा, प्याज और टमाटर मिलाएं। इसमें ऊपर से नींबू का रस और चाट मसाला डालें और ठंडा होने पर सर्व करें।

ताजगी से भरपूर फ्रूट चाट

गर्मियों में हाइड्रेशन और कूलिंग के लिए फ्रूट चाट सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें सेब, केला, पपीता, अनार जैसे मौसमी फलों को छोटे टुकड़ों में काटें। सभी फलों को मिलाकर उसमें हल्का सा चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं। ध्यान रखें कि फल एक-दूसरे के साथ कॉम्पैटिबल हों।

स्वाद और पौष्टिकता का मिश्रण कॉर्न चाट

स्वादिष्ट फाइबर और विटामिन से भरपूर कॉर्न चाट बनाने के लिए इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न में कटे टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च डालें। ऊपर से नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला छिड़कें। चाहें तो पुदीना की चटनी मिलाकर और भी चटपटा बना सकते हैं।

एनर्जी का कॉम्बो खीरा-मूंगफली सलाद

लो- कैलोरी और हाई-एनर्जी का सोर्स ककड़ी या खीरे को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें मूंगफली और बाकी की सामग्री जैसे कि हरी मिर्च, नींबू का रस काला नमक और हरा धनिया डालकर मिक्स करें। खीरा शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post