Vastu Shastra: इन आसान से उपायों से लाए जीवन में सुख-समृद्धि, पढ़ें एक क्लिक में

वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ आसान उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है. ये उपाय न केवल घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने का काम करते हैं. बल्कि जीवन में सफलता और शांति भी लाते हैं.

ऋग्वेद, अथर्ववेद और अन्य प्राचीन ग्रंथों में वास्तु शास्त्र का जिक्र मिलता है. यह शास्त्र ना केवल भवनों के निर्माण के लिए दिशा-निर्देश देते हैं, बल्कि ये भी बताते हैं कि कैसे भवन की रचना और दिशा का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाएं सकते हैं.

आइए जान लेते हैं कि वे कौन से 5 आसान उपाय हैं:

बाथरूम में करें कपूर का एरोमा

वास्तु के अनुसार हफ्ते में दो या तीन बार टॉयलेट में कपूर का एरोमा कर देना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

नीम की पत्तियों की धुनी देना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मंगलवार और शनिवार को नीम की पत्तियों का धुआं करना भी शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में शुभता में बढ़ोत्तरी होती है.

मंदिर में पीतल की बांसुरी

वास्तु के मुताबिक हमें अपने घर के मंदिर में एक पीतल की बांसुरी रखनी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है.

चंदन का इत्र

रात को सोने से पहले अपने घर में चंदन के इत्र का स्प्रे करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में धन-धान्य में इजाफा होता है और सुखों में वृद्धि होती है.

आसन दान

वास्तु के मुताबिक साल में दो बार किसी भी मंदिर में आसन दान करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद सदा बना रहता है और जीवन में आई परेशानियां दूर हो जाती हैं.

इन आसान उपायों को अपनाकर, हम अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति ला सकते हैं. अपने आस-पास के वातावरण को सकारात्मक बनाने और जीवन को बेहतर बनाने के लिए वास्तु शास्त्र हमें प्रेरित करता है.

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post