Health: गर्मियों में कैसे रखे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग: एक्सपर्ट से जानें स्किन केयर टिप्स

गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण स्किन से जुड़ी कई समस्याएं सामने आती हैं। इस मौसम में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है, क्योंकि बढ़ता तापमान और उमस स्किन की नैचुरल चमक को बिगाड़ सकती है। गर्मी में जहां पसीना और ऑयल स्किन को चिपचिपा बना देते हैं, वहीं डिहाइड्रेशन के कारण स्किन ड्राई और बेजान नजर आने लगती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय से कि इस मौसम में स्किन को कैसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखा जा सकता है।

गर्मी में स्किन पर क्या असर पड़ता है?


तेज धूप के सीधे संपर्क में आने से स्किन टैन हो सकती है और जलन, खुजली या दाने जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही, गर्मी में पसीना अधिक आता है, जिससे पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। कई बार घमौरियां और एलर्जी भी परेशान करती हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह


दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय सिंघल बताते हैं कि गर्मी के मौसम में स्किन केयर रूटीन को स्किन टाइप के अनुसार एडजस्ट करना बहुत जरूरी होता है। ऑयली स्किन वालों को हल्के फेस वॉश से दिन में दो बार चेहरा धोना चाहिए और जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं ड्राई स्किन वालों को क्रीमी क्लींजर और हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइज़र अपनाना चाहिए।

सभी स्किन टाइप के लिए सनस्क्रीन का उपयोग अनिवार्य है, चाहे मौसम कोई भी हो। साथ ही धूप में बाहर निकलते समय स्कार्फ या छाता साथ रखना चाहिए ताकि सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन की रक्षा की जा सके।

स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सही चयन
हर मौसम में स्किन टाइप के अनुसार ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स का चयन करना चाहिए। गर्मियों में ऑयली स्किन वालों के लिए वाटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र बेहतर रहते हैं, जबकि ड्राई स्किन वालों के लिए क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स फायदेमंद होते हैं।

इसके अलावा, नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पोर्स ब्लॉक होने से बचते हैं और पिंपल्स की समस्या कम होती है।

हाइड्रेशन और सही डाइट है जरूरी


गर्मी में पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे स्किन डल और थकी हुई लग सकती है। ऐसे में पानी का पर्याप्त सेवन और हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे खीरा, नारियल पानी, तरबूज आदि को डाइट में शामिल करना जरूरी है। साथ ही विटामिन सी, ए और ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स स्किन को अंदर से पोषण देकर हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखते हैं।

तेज धूप से बचाव जरूरी


दोपहर के समय जब सूरज की किरणें सबसे तीव्र होती हैं, तब बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि जरूरी हो तो स्किन को पूरी तरह कवर करें और सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर जाएं। इससे टैनिंग और यूवी किरणों से स्किन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

गर्मी में स्किन की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है ताकि स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहे। डॉक्टर विजय सिंघल के मुताबिक, स्किन टाइप को समझकर सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, अच्छी डाइट और धूप से बचाव से गर्मी में स्किन की समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। यदि किसी को स्किन में जलन, खुजली या रेडनेस की लगातार शिकायत हो रही हो तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

;
The Hindi Post
Author: The Hindi Post