आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और प्रदूषण का असर न सिर्फ त्वचा पर बल्कि बालों पर भी साफ नजर आता है। उम्र से पहले बाल सफेद होना अब आम समस्या बन गई है। इससे निजात पाने के लिए लोग हेयर डाई और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो बालों को अंदर से कमजोर और डैमेज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बेहद सस्ता और प्राकृतिक उपाय आपके सफेद बालों को फिर से काला कर सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं कलौंजी यानी निगेला स्टीवा के बीज की, जो बालों के लिए किसी जादू से कम नहीं।
कलौंजी और नारियल तेल का कमाल
कलौंजी एक ऐसा औषधीय बीज है जो बालों को ना सिर्फ काला करता है, बल्कि उन्हें मजबूत और घना भी बनाता है। इसका सबसे असरदार तरीका है कलौंजी और नारियल तेल का मिश्रण। इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच कलौंजी को हल्का दरदरा पीस लें। फिर इसे एक कटोरी नारियल तेल में डालकर धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकाएं। जब कलौंजी की खुशबू तेल से आने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। गुनगुना होने पर तेल को छानकर एक कांच की बोतल में भर लें। सप्ताह में दो बार इस तेल से बालों की मालिश करें। नियमित इस्तेमाल से बालों का रंग नेचुरल रूप से काला होने लगेगा और उनकी ग्रोथ भी बेहतर होगी।
कलौंजी और मेथी का हेयर मास्क
अगर आप बालों को गहराई से पोषण देना चाहते हैं, तो कलौंजी और मेथी दाना का हेयर मास्क एक बेहतरीन विकल्प है। इस मास्क को तैयार करने के लिए एक चम्मच कलौंजी और एक चम्मच मेथी दाना लें। दोनों को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। इसे करीब 30-40 मिनट तक बालों में रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से बालों में चमक, मजबूती और प्राकृतिक काला रंग लौट आएगा।
कलौंजी और एलोवेरा का जादुई मिश्रण
एलोवेरा बालों के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र और कंडीशनर की तरह काम करता है। जब इसे कलौंजी के साथ मिलाया जाए तो यह बालों के झड़ने, सफेदी और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच पीसी हुई कलौंजी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल बालों को नेचुरल ब्लैक और हेल्दी बनाए रखेगा।
तो अब सफेद बालों को रंगने की जरूरत नहीं!
हेयर डाई और केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स की जगह अगर आप इस प्राकृतिक और सस्ते उपाय को अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क दिखने लगेगा। कलौंजी ना सिर्फ बालों को काला करती है, बल्कि उनकी जड़ों को भी मजबूत बनाती है, जिससे बाल झड़ना बंद होते हैं और बालों का नैचुरल टेक्सचर भी बना रहता है। तो देर किस बात की? आज ही इस घरेलू नुस्खे को अपनाएं और पाएं चमकदार, मजबूत और काले बाल – वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के!
;