हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार वैशाख के महीने में तुलसी की पूजा फलदायी होती है. इसके दर्शन मात्र से यम का भय दूर हो जाता है. साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
वैशाख के इस पावन महीने में हम कुछ उपायों से अपने जीवन में सुख-शान्ति के साथ ही साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं. तो आइए जान लेते हैं तुलसी के उन उपायों के बारे में जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं.
वैशाख माह में करें तुलसी के ये उपाय
पीपल के पेड़ की परिक्रमा
स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख में तुलसी की 5 पत्तियां लेकर पीपल के पेड़ की 5 बार परिक्रमा करें. माना जाता है कि इससे बैकुंठ धाम के द्वार खुल जाते हैं और व्यक्ति को श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
तुलसी का पौधा लगाना
इस माह में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि घर, मंदिर या आंगन में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी देखरेख करने से साधक के जीवन में सफलता ही सफलता आती हैं और व्यक्ति खूब आगे बढ़ता जाता है .
तुलसी के सामने घी का दीपक
वैशाख के गुरुवार को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं, एक बर्तन में 7 हल्दी की गांठ, एक गुड़ का टुकड़ा और 7 दाने चने की दाल डालें और उसे तुलसी के पास रख दें, हाथ में थोड़ा सा जल लेकर मनोकामना करें और फिर ये सभी चीजें दान कर दें. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती है.
तुलसी मां को कच्चा दूध चढ़ाएं
वैशाख पूर्णिमा पर तुलसी मां को कच्चा दूध अर्पित करें और लाल कलावा बांधे. कहते हैं. इससे आपके जीवन में तरक्की में आ रही अड़चनें खत्म होती है. धन आगमन के रास्ते खुलते हैं.
आर्थिक तंगी से छुटकारा
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए वैशाख में तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पर्स में रख दें. ऐसा मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और धन लाभ के योग बन सकते हैं.
जीवन के अंधकारों से छुटकारा
वैशाख माह में कृष्ण भगवान और श्रीहरि को भोग में तुलसी दल जरुर अर्पित करें. सुबह शाम तुलसी के पास घी का दीपक लगाएं. ये उपाय जीवन के अंधकारों को दूर कर उजाला लाता है.
;