आईपीएल 2025 में जहां मैदान पर रोमांच अपने चरम पर है, वहीं स्टेडियम में दो चर्चित चेहरे – प्रीति जिंटा और काव्या मारन – भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये दोनों महिला मालिकाएं अपनी-अपनी टीम्स को ग्राउंड से चीयर करती नजर आती हैं. दर्शकों के बीच इन दोनों का कंपेरिजन अब एक सोशल मीडिया ट्रेंड बन चुका है – कोई लुक्स को लेकर चर्चा कर रहा है तो कोई संपत्ति और लग्ज़री लाइफस्टाइल की तुलना में जुटा है.
महंगी गाड़ियों की रेस में आगे काव्या मारन
अगर बात लग्ज़री कारों की हो, तो काव्या मारन इस रेस में प्रीति जिंटा से कहीं आगे नजर आती हैं. काव्या के पास Rolls Royce Phantom जैसी करोड़ों की कार है, जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ रुपये तक जाती है. इसके अलावा Bentley Bentayga EWB, BMW i7 और Ferrari Roma भी उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही हैं. ये सभी कारें न केवल हाई परफॉर्मेंस देती हैं बल्कि स्टेटस सिंबल भी मानी जाती हैं.
प्रीति जिंटा का भी दमदार कार कलेक्शन
हालांकि, प्रीति जिंटा के कार कलेक्शन को भी कम नहीं आंका जा सकता. उनके पास Porsche, Mercedes-Benz की लग्ज़री सेडान और BMW जैसी हाई-एंड गाड़ियां हैं. लेकिन रोल्स रॉयस फैंटम जैसे सुपर प्रीमियम सेगमेंट की कार उनके गैराज में फिलहाल नहीं है. काव्या की Phantom में 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन है, जो 570 PS की पावर और 900 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा इसमें अल्ट्रा-लक्स इंटीरियर, मसाज सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी हैं.
नेटवर्थ की तुलना में कौन भारी?
जब बात नेटवर्थ की आती है, तो प्रीति जिंटा का नाम पहले आता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीति की सालाना इनकम करीब 185 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी टीम का वैल्यूएशन लगभग 900 करोड़ रुपये के आसपास है. दूसरी ओर, काव्या मारन की नेटवर्थ करीब 410 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि इनकी व्यक्तिगत कमाई कम है, लेकिन गाड़ियों और लग्ज़री लाइफस्टाइल के मामले में वह प्रीति से कहीं आगे नजर आती हैं.
बिजनेस में प्रीति का पलड़ा भारी
अगर समग्र बिजनेस वैल्यू की बात करें तो प्रीति जिंटा का निवेश और उनका ब्रांड पोर्टफोलियो काव्या से कहीं अधिक फैला हुआ है. वे लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत दोनों में सक्रिय रही हैं और उनका नेटवर्क काफी बड़ा है. वहीं, काव्या मारन की पहचान मुख्य रूप से सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ी है और उनका बिजनेस अभी विस्तार के रास्ते पर है.
सोशल मीडिया पर फैंस की जंग
इन दोनों के बीच तुलना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैंस कभी स्टाइल को लेकर बहस करते हैं, तो कभी टीम स्पिरिट को लेकर. IPL जैसे मंच पर जहां क्रिकेट और ग्लैमर का संगम होता है, वहां प्रीति और काव्या की मौजूदगी इस खेल को और भी रंगीन बना देती है.
;