England सीरीज से पहले Rinku Singh ने दी बड़ी खुशखबरी, सांसद प्रिया सरोज संग शादी पर आया ये बड़ा अपडेट

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रिया सरोज और मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई को लेकर चल रही अफवाहों पर उनके पिता और केराकत से समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज ने स्पष्टता दी है. उन्होंने कहा कि इन अफवाहों पर कोई ध्यान न दिया जाए और ऐसी खबरें पूरी तरह से निराधार हैं.

क्या है मामला?

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से फैल रही थी कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई होने वाली है. यह खबर न केवल क्षेत्र में बल्कि राजनीतिक और खेल जगत में भी सुर्खियां बटोर रही थी.

तूफानी सरोज का बयान

सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता वर्तमान में केराकत की सुरक्षित सीट से सपा विधायक हैं. इसके साथ ही वे पहले सैदपुर व मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं.

तूफानी सरोज ने कहा, “यह पूरी तरह से अफवाह है. कृपया ऐसी खबरों पर ध्यान न दें.” उन्होंने कहा कि रिंकू के पिता ने शादी के लिए अलीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया था. सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने यह भी कहा कि रिंकू के पिता पिछले दो-तीन महीनों से शादी की बातचीत के लिए उन्हें बुला रहे थे. जिसके लिए वह अलीगढ़ गए थे. उन्होंने आगे कहा कि अभी किसी तरह की सगाई नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर चर्चा जारी

बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कई लोग इसे महज एक अफवाह मान रहे हैं, तो कुछ इसे “जहां धुआं है, वहां आग भी है” के रूप में देख रहे हैं.

तूफानी सरोज के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबरें झूठी हैं. परिवार और दोनों हस्तियों ने इन खबरों को कोई तवज्जो नहीं दी है. अब देखना होगा कि इस स्पष्टीकरण के बाद अफवाहों पर विराम लगता है या चर्चाएं आगे भी जारी रहती हैं.;

The Hindi Post
Author: The Hindi Post