साल 2024 में मोदी सरकार ने दिए कई तोहफे, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को मिला बंपर फायदा, पढ़ें सारी योजनाएं

साल 2024 में भारत के विकास को एक नई रफ्तार मिली. इस साल भी केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की, फिर चाहे वो महिलाएं हो, युवा हो, या बुजुर्ग. कौन सी हैं योजनाएं इस बार लाई गईं, जानते हैं.

2024 में केंद्र और राज्य की सरकार ने तमाम ऐसी योजनाएं लागू की जो भारत के हर वर्ग के नागरिक के विकास में लाभदायक होंगी. सरकार ने युवाओं की शिक्षा पर तो जोर दिया ही साथ ही महिलाओं और बुजुर्ग के लिए भी कई स्कीम लाईं. सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की तरफ अग्रसर है तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का विस्तार भी कर रही है.

बिना गारंटी 10 लाख तक का लोन ले सकते हैं छात्र

सरकार द्वारा लाई गई प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली आर्थिक समस्याओं से बचाने का काम करेगी. इस योजना के अंतर्गत छात्र क्वालिटी हायर एजुकेशन के लिए बिना गारंटी के 10 लाख तक को लोन ले सकेंगे. वहीं वे छात्र जिनकी सलाना पारिवारिक आय 4.5 लाख से कम है उन्हें ब्याज पर पूरी सब्सिडी मिलेगी. हाल ही में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस स्कीम को मंजूरी मिली. इस योजना के जरिए हर वह छात्र अपने सपने को पूरा कर सकता है जिनके लिए क्वालिटी एजुकेशन मात्र एक सपना है.

आर्थिक स्तर पर सशक्त बनेंगी महिलाएं

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा बीमा सखी योजना लाई गई है. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) एजेंट बनाया जाएगा और साथ ही बीमा जागरूकता के लिए बढ़ावा दिया जाएगा. वहीं महिलाओं को इसके लिए 3 साल की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिसमें उन्हें कुछ मानदेय भी दिया जाएगा. इसके अलावा पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कर्नाटक सरकार ने सुभद्रा योजना शुरू की. इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सलाना दो किस्तों में 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी.

बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना

2024 वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद खास रहा है. इस साल आयुष्मान भारत योजना के विस्तार को मंजूरी दी गई. जिसके अंतर्गत 70 साल से अधिक सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा.;

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra