बिना आलस के सर्दियों में जल्दी उठने की आसान टिप्स, बिल्कुल नहीं बिगड़ेगा रूटीन

अच्छी नींद तभी आएगी जब रात को आप समय पर सोएंगे. लेकिन सर्दियों के दिनों में रात को चाहे जितनी जल्दी क्यों ना सो जाएं, लेकिन सुबह जल्दी उठने में काफी आलस आता है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है, तो आज का ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है.

आलस भरी ठंड

सर्दियों के दिन आलस भरे होते हैं. इन दिनों सुबह जल्दी उठना किसी चैलेंज से कम नहीं है. रजाई छोड़कर सुबह जल्दी उठने से ज्यादातर लोगों का पूरे दिन का रूटीन खराब हो जाता है.

आसान टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जो सर्दियों में सुबह जल्दी उठने में आपको पूरी मदद करेंगे. जिससे आपका रूटीन भी नहीं बिगड़ेगा.

दूर रखें अलार्म

सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म को पास में रखने के बजाय दूर रखें. ताकि उसे बंद करने के लिए आपको बिस्तर से उठना पड़े. ऐसा करने से आपकी नींद जल्दी खुल जाएगी.

टारगेट करें सेट

सुबह जल्दी उठने का कोई टारगेट सेट करें. जिसमें पढ़ाई, एक्सरसाइज या फिर कोई योग क्लास शामिल हो. कोई मोटिवेशन होगा, तो सुबह जल्दी उठने में मदद मिलेगी.

शरीर रखे एक्टिव

सुबह उठते ही हल्की स्ट्रेचिंग करें, और थोड़ा वॉक करें. इससे शरीर एक्टिव रहेगा और नींद उड़ जाएगी.

सोने से पहले करें ये काम

रात को सोने से पहले हल्का गर्म पानी पीएं, ताकि शरीर अंदर से गर्म रहें. इस तरीके से सुबह जल्दी उठने में मदद मिलेगी.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post