साल 2024 चर्चित जोड़ों की चर्चित शादियों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. आज हम आपको उन चर्चित जोड़ों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक दूसरे का हाथ थामकर करके अपनी शादी को सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनाया. साथ ही फैशन का नया ट्रेंड भी बनाया.
2024 की चर्चित शादियां
साल 2024 को जाने में कुछ ही दिनों का समय बचा है. इस साल कई चर्चित हस्तियों की शादियों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी. इतना ही नहीं इन शादियों में फैशन का ट्रेंड भी देखने को मिला.
फैशन का दिखा ट्रेंड
किसी सेलिब्रिटी की शादी में लाल रंग ने रिटर्न मारा, तो कई कपल पारंपरिक परिधान में नजर आए. आज हम आपको ऐसी जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी ना सिर्फ शादी ने बल्कि पहनावे ने खूब सुर्खियां बटोरी.
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से 11 दिसंबर को शादी की. इस दौरान उन्होंने पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ था. अगले साल बनने वाली दुल्हनों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन होने वाला है.
शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य
इन दोनों ने ही 4 दिसंबर के दिन एक दूसरे से शादी की. शादी में शोभिता ने गोल्डन कलर की भारी भरकम साड़ी पहनी थी. जिसपर उन्होंने गहने भी पहने थे.
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी
इन दोनों की शादी ने साल 2024 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी. शादी में ना सिर्फ देश बल्कि विदेश के लोग भी शामिल रहे. शादी में दोनों के कपड़ों में संस्कृत के मंत्र लिखे गए थे. जो आध्यात्मिकता से जोड़े गए थे.
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ
इस कपल ने तेलंगाना के वानापर्थी मंदिर में शादी की. अदिति अपनी शादी में सभ्यसाची का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लहंगा पहने नजर आईं थीं. जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आईं थीं.
कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल
कीर्ति सुरेश ने अपनी शादी में अनीता डोंगरे के हाथ की बनी कांजीवरम मदीसर साड़ी पहने नजर आईं थीं. जिसमें प्योर गोल्ड का काम किया हुआ था. जो भारतीय विरासत को दिखाता है.