रोहित-कोहली संग मिलकर गंभीर ने बनाया प्लान, बारिश की खबरों के बीच चला ‘ब्रह्मास्त्र’

जो कोई नहीं कर पाया उसे अब रोहित ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में करने की ठान ली है और कोहली फेरेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम के अरमानों पर पानी, जी हां ये बात अब सोलह आने सच है क्योंकि बारिश के खतरे के बीच गंभीर ने अब नया प्लान बनाया है और नई रणनीति के साथ अब खिलाड़ी मैदान में दिखेंगे जिसने कंगारुओं के माथे पर अभी से चिंता की लकीरें खींच दी है, इतना ही नहीं एक झटके में हुए इस बदलाव ने गिल की टेंशन को बढ़ा दिया है, जिसके बारे में आगे आपको सब बताते है लेकिन उससे पहले आपको बता दें मेलबर्न के मौसम में बड़ा बदलाव हो गया है,

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका

दरअसल मैच शुरू होने में अब चंद घंटों का समय ही बचा है, दोनों ही टीमें रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हैं. लेकिन इससे पहले बारिश की खलल की संभावना जताई गई है.ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के मुताबिक खेल के पहले दिन सुबह धूप खिली रहेगी लेकिन खेल बढ़ने के साथ ही आसमान में बादल छा जाएंगे. वहीं 50 प्रतिशत तक बारिश होने की आशंका है, जबकि इस दौरान जोरों की हवा बहेगी, जिसकी की स्पीड 35 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है यानि दूसरे और तीसरे सेशन में बरसात हो सकती है. हालांकि, दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सिर्फ 20 प्रतिशत है. तीसरे दिन भी 50 प्रतिशत तक बारिश होने की आशंका है. लेकिन चौथे और पांचवें दिन मौसम साफ रह सकता है. इन दोनों दिन महज 10 और 5 प्रतिशत तक बारिश होने की आशंका है. अगर साफ शब्दों में कहें तो सिर्फ पहले और तीसरे दिन ही हल्कि बारिश हो सकती है. इसका मतलब है कि मैच में मौसम का बुरा असर बहुत ज्यादा नहीं होगा. लेकिन मौसम की रिपोर्ट के बाद अब रोहित ने नया प्लान तैयार कर दिया है,.

रोहित आ सकते हैं अपने ओरिजिनल बैटिंग पोजिशन पर
एक रिपोर्ट की मानें तो एक बार फिर से रोहित अपने ओरिजिनल बैटिंग पोजिशन के लिए आ सकते हैं. वहीं केएल राहुल को नंबर 3 पर भेजा जा सकता है. जिसके पीछे की वजह भी है, दरअसल नई गेंद के बाद पिच पर रन बनाना आसान होगा. अगर शुरू में वो कुछ देर टिकने में कामयाब होते हैं तो उनकी फॉर्म में वापसी हो सकती है. वहीं रोहित की जगह ओपनिंग कर रहे राहुल को शुभमन गिल के बजाय नंबर 3 पर भेजा जा सकता है. हालांकि, राहुल ने ओपनिंग करते हुए सीरीज में अभी तक बहुत शानदार बैटिंग की है. बता दें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ से ब्रिसबेन तक खेले पहले 3 टेस्ट में केएल राहुल ने हरेक में पारी की शुरुआत की है. इन 3 टेस्ट की 6 पारियों में उन्होंने 235 रन बनाए हैं. ऐसा कर वो मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं राहुल के बाद शुभमन गिल हो सकता है नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते दिखें. वैसे, इससे उतना फर्क नहीं पड़ने वाला जितना असर केएल राहुल को ओपनिंग से हटाकर दिखने वाला है.

दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती है टीम इंडिया
इसके अलावा टीम इंडिया दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती है. रवींद्र जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है. सुंदर को खिलाने के लिए इस सीरीज के सबसे बड़े खोज माने जाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी की कुर्बानी दी जा सकती है. जबकि दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है. पैट कमिंस ने दो बदलाव किए हैं. उन्होंने नाथन मैक्स्वीनी की जगह सैम कॉन्सटस और जॉश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post