BCCI और PCB के बीच चल रहे विवाद के खत्म होने के बाद आखिरकार ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल जारी होने के बाद से क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं।
19 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगा जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। बता दें कि यह मुकाबला कराची में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। वहीं यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा।
दुबई में होंगे भारत के सभी मैच
19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है। जिसको लेकर भारत सरकार ने टीम के पाकिस्तान जाने पर आपत्ति जताई थी और यही कारण था कि BCCI और PCB के बीच विवाद चलता रहा। BCCI के मांग के अनुसार टूर्नामेंट अब हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होगा जिसमें भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। वहीं यह हाइब्रिड मॉडल 2027 तक लागू रहेगा। जिसके तहत भारत और पाकिस्तान कोई भी ICC टूर्नामेंट एक दूसरे के देश में मैच नहीं खेलेंगे।
दो ग्रुप में बांटी गई है टीमें
टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं। वहीं ग्रुप B में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंगलैंड है।
चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा कार्यक्रम
19 फरवरी- पाकिस्तान VS न्यूजीलैंड, कराची
20 फरवरी- भारत VS बांग्लादेश, दुबई
21 फरवरी- द. अफ्रीका VS अफगानिस्तान, कराची
22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया VS इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी- भारत VS पाकिस्तान, दुबई
24 फरवरी- बांग्लादेश VS न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया VS द. अफ्रीका, रावलपिंडी
26 फरवरी- अफगानिस्तान VS इंग्लैंड, लाहौर
27 फरवरी- पाकिस्तान VS बांग्लादेश, रावलपिंडी
28 फरवरी- अफगानिस्तान VS ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
1 मार्च- द. अफ्रीका VS इंग्लैंड, कराची
2 मार्च- भारत VS न्यूजीलैंड, दुबई
4 मार्च- सेमीफाइनल 1, दुबई
5 मार्च- सेमीफाइनल 2, दुबई
9 मार्च- फाइनल, लाहौर/ दुबई
10 मार्च- रिजर्व डे