आने वाले नए साल का उल्लास किसे नहीं होता. लेकिन जाने वाला साल जब इतना कुछ छीन ले तो, उल्लास फींका सा पड़ जाता है. ठीक इसी तरह साल 2024 में भी हुआ. हमने इस साल ऐसे बड़े दिग्गजों को खोया है, जो देश की आन बान और शान थे.
जाता हुआ साल 2024
साल 2024 खत्म होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है. कुछ दिनों बाद नया साल शुरू हो जाएगा. बीतते हुए साल में हमने ऐसे दिग्गजों को खोया है, जो देश की शान थे.
इन दिग्गजों ने कहा अलविदा
साल 2024 में कौन से दिग्गजों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, चलिए इस पर एक नजर डालते हैं.
रतन टाटा
साल 2024 की 9 अक्टूबर के दिन देश के शान रतन टाटा का निधन हो गया था. उन्होंने अपने दम पर कई बड़ी कंपनियों में जान फूंकी थी.
जाकिर हुसैन
साल 2024 की 15 दिसंबर को मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया था. उनका निधन पुरानी लंग्स की बीमारी के चलते हुआ था.
शारदा सिन्हा
बिहार की कोकिला और फेमस फॉक सिंगर शारदा सिन्हा का निधन साल 2024 की 5 नवंबर को हुआ था. पिछले कई सालों से वो मल्टीपल मायलोमा बीमारी से जूझ रही थीं.
पंकज उदास
भारत के फेमस गजल गायक पंख उदास की ऐसी कई गजलें हैं, जिनको युवा भी सुनना पसंद करते हैं. साल 2024 की 26 जनवरी को उनका निधन हुआ था.
अतुल पुरचुरे
साल 2024 के 14 अक्टूबर को मशहूर कॉमेडियन अतुल पुरचुरे का निधन हुआ था. उन्हें हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं थीं. लेकिन उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई.
विकास सेठी
टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा एक्टर विकास सेठी का निधन साल 2024 की 8 सितंबर को हुआ था. हार्ट अटैक पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई थी.