फिल्मी दुनिया में बॉबी देओल ट्रेंड सेटर साबित हुए हैं. बॉबी देओल ने अपनी शानदार वापसी से ना सिर्फ खुद के करियर में जबरदस्त उछाल आया है. बल्कि वे अन्य कलाकारों के लिए भी एक बेहतरीन उदाहरण साबित हुए हैं. बॉबी देओल के बाद से कई सारे कलाकारों के कमबैक देखने को मिले. इसी क्रम में एक और एक्टर अपने धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार है.
फिल्म जगत में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी युवावस्था में तो बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सके. मगर अब बढ़ती उम्र में बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं. इसी कड़ी में अब दबंग खान के छोटे भाई सोहेल खान भी शामिल हो गए हैं. दरअसल सोहेल खान के 54वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म NKR21 में एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है. जो कि बेहद यूनिक लग रहा है. इस फिल्म से सोहेल खान अपना टॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
पिछली बार साल 2017 में बड़े भाई सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में एक्टर सोहेल खान नजर आए थे. इस फिल्म के बाद से वे जब भी नजर आए हैं सिर्फ कैमियो अपीयरेंस में ही नजर आए हैं. ऐसे में फैंस एक बार फिर उन्हें एक्टिंग करते हुए देख सकेंगे.
26 जनवरी 2025 में रिलीज होगी NKR21 फिल्म
फिल्म की बात करें तो ये सुनील बालुसु, मुप्पा और आशोक वर्धन मिलकर बनाई है. फिल्म में सई मांजरेकर लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी. अब ये देखने वाली बात होगी कि एक्टर की ये दूसरी पारी क्या रंग लाती है और फिल्म में उनका रोल फैंस को कितना पसंद आता है. फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो NKR21 फिल्म 26 जनवरी 2025 में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी ने किया है. फिलहाल हैदराबाद की एल्युमिनियम फैक्ट्री में फिल्म की शूटिंग चल रही है.