हड्डियों के लिए रामबाण है ये सस्ता सूखा मेवा, जानिए कैसे करता है कमाल

एक उम्र के बाद ज्यादातर लोगों की हड्डियों की ताकत खोने लगती है. इसके पीछे की वजह कैल्शियम की कमी होती है. इस कमी को पूरा करने के लिए आप एक सस्ते सूखे मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं.

हेल्दी डाइट

आजकल लोग खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करते हैं.

 

चिलगोजा

ड्राई फ्रूट्स में चिलगोजा खाने में काफी टेस्टी होता है. ये काफी सस्ता आता है. इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं.

पोषक तत्व

चिलगोजा में विटामिन ई, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं.

हड्डियों में मजबूती

चिलगोजा में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. जो हड्डियों को मजबूत करने में मददगार होता है.

डायबिटीज में राहत

डायबिटीज के मरीजों के लिए चिलगोजा काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.

एंटी डायबिटिक गुण

चिलगोजा में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं. जिस कारण यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है.

दिल को रखे हेल्दी

चिलगोजा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है. जो दिल को हेल्दी रखने में मददगार होता है.

वजन करे कम

चिलगोजा में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. जिस वजह से ये बढ़ते हुए वजन को भी कंट्रोल करता है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post