इस वक्त तमाम क्रिकेट फैन्स के जेहन में एक ही सवाल है कि टीम इंडिया की गेंदबाजी कमजोर होने के बाद भी शमी को ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं बुलाया जा रहा है. शमी की फिटनेस पर अपडेट क्यों नहीं दिया जा रहा है. क्यों नहीं बताया जा रहा है कि शमी की फिटनेस में कितना इजाफा हुआ. एक तरफ शमी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. तो दूसरी तरफ शमी को टीम इंडिया में शामिल ना करके जो खेल बीसीसीआई खेल रही है. अब उस चाल से पर्दा उठ गया है. खबर है कि शमी को लेकर बीसीसीआई एक बड़ी तैयारी में लगा हुई है. खबर है कि शमी को एक खास मिशन के लिए तैयार किया जा रहा है. अब पूरी खबर क्या है उसे जान लीजिए लेकिन उससे पहले रहित के उस बयान को सुनिए. जिसके बाद बवाल शुरु हुआ.
शमी घर पर काफी क्रिकेट खेल रहे हैं- रोहित
रोहित शर्मा ने कहा कि “मुझे लगता है कि यही वक्त है कि एनसीए में से किसी को उनके बारे में बात करनी चाहिए. वह हमारी नेशनल क्रिकेट अकेडमी है. जहां वह रिहैब कर रहे हैं. वे लोग ही हैं जिन्हें सामने आकर हमें किसी तरह का अपडेट देने की जरूरत है लेकिन देखिए, मैं समझता हूं कि वह घर पर काफी क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उनके घुटने के बारे में भी कुछ शिकायतें हैं.”
हम किसी भी तरह से चांस नहीं लेना चाहते- रोहित
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वो है कि शमी यहां आए और खेलें लेकिन सोचिए अगर कोई खिलाड़ी यहां आए और फिर खेल के बीच से हट जाए. आपको पता है कि जब ऐसी चीजें होती हैं तो क्या होता है. इसलिए हम किसी भी तरह से चांस नहीं लेना चाहते हैं. जब तक 100-200 फीसदी पक्का ना हो जाएं. रोहित के इस बयान से तो मतलब साफ है कि शमी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाने वाले हैं. तो फिर सवाल है कि शमी को बंगाल की टीम में शामिल क्यों किया गया. क्योंकि शमी 21 दिसंबर से होनी वाली विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले भी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी शमी ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया था.
BCCI शमी को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार कर रही
तभी से ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि शमी की वापसी टीम इंडिया में क्यों नहीं हो रही है. अब पूरा प्लान समझिए. दरअसल खबर है कि टीम इंडिया जानती है कि शमी कितना अहम खिलाड़ी हैं और उनकी और बुमराह की जोड़ी साथ मिलकर क्या कर सकती है. अगर ये दोनों एक साथ मिल जाएं. तो किसी भी टीम की कमर को तोड़ने की ताकत रखते हैं. ऐसे में खबर है कि बीसीसीआई शमी को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है.
BCCI शमी को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए कर रही तैयार
बीसीसीआई शमी को आने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए तैयार कर रही है. ताकि शमी उस टूर्नामेंट में एक दम फिट और पूरी तरह से तैयार होकर मैदान पर उतरें और वनडे विश्व कप की तरह से तूफान मचा दें. आपको पता होगा कि शमी ने वनडे विश्व कप में किस तरह की गेंदबाजी करके दिखाई थी. शमी की तूफानी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने ना केवल कई मैच जीते थे. बल्कि फाइनल में भी पहुंची थी. ऐसे में शमी को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले शमी का पूरी तरह से फिट होना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है. वैसे भी टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से लगभग बाहर हो चुकी है. ऐसे में शमी के साथ कोई जल्दबाजी करना सही नहीं होगा.