इस वक्त सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हो रही है. फैन्स इन दोनों के खेल की जमकर सराहना कर रहे हैं क्योंकि जिस मुश्किल हालात में इन दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करके टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला है. वो काबिले तारीफ है.
आकाशदीप और बुमराह ने किया बड़ा कारनामा
इस दौरान आकाशदीप ने जिस तरह से कमिंस की गेंद पर छक्का लगाया. उसे देखकर हर कई हक्का बक्का रह गया. विराट कोहली और गौतम गंभीर तो इस छक्के को देखकर उछल पड़े लेकिन जिस वक्त ये दोनों खिलाड़ी मैदान से वापस जा रहे थे. उस वक्त फैन्स को राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण की याद आ गई. वहीं इन दोनों खिलाड़ियों ने एक बड़ा कारनामा भी करके दिखाया है. दरअसल इन दोनों ने कंगारूओं को एक ऐसा गहरा जख्म दिया है. जिसे कंगारू कई सालों तक नहीं भूल पाएंगे. इन दोनों खिलाड़ियों ने कंगारूओं का एक बड़ा सपना तोड़ दिया है. जिस मिशन गाबा की तैयारी करके कंगारू आए थे. उस मिशन को इन दोनों ने फेल कर दिया. तो चलिए आपको इन दोनों के किए गए कारनामे के बारे में बताते हैं.
कंगारू टीम करना चाहती थी गाबा की हार का हिसाब
दरअसल गाबा के मैच से पहले कंगारूओं ने टीम इंडिया को पर्थ में हराया था. उस मैच में जीत के बाद कंगारू टीम इंडिया से बदला लेना चाहते थे. गाबा की पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहते थे. पिछली बार कंगारूओं को टीम इंडिया ने इसी मैदान पर मात देकर सीरीज पर कब्जा किया था. रिषभ पंत उस मैच के हीरो रहे थे. उस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने कंगारूओं को गहरा जख्म दिया था.
गाबा में ऑस्ट्रेलिया टीम को 30 साल बाद मिली थी हार
उस वक्त किसी टीम ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया टीम को 30 साल बाद मात दी थी. उस हार ने तब ऑस्ट्रेलियाई टीम को अंदर से तोड़ दिया था. अब जब टीम इंडिया उसी मैदान पर कंगारूओं के सामने फिर से आई. तो कंगारू उस हार का बदला लेना चाहते थे. अपने उस मंसूबे में वो कामयाब भी होते नजर आ रहे थे. क्योंकि कंगारूओं ने पहले तो बड़ा स्कोर बनाया और फिर टीम इंडिया के बड़े विकेट जल्दी आउट कर दिए थे. लेकिन कंगारूओं को ये नहीं पता था कि बुमराह और आकाशदीप उनके गले की फांस बन जाएंगे और क्रीज पर टिक जाएंगे. अगर बुमराह और आकाशदीप रन ना बनाते और जल्द आउट हो जाते. तो कंगारू टीम तेज तर्रार रन बनाकर फिर से टीम इंडिया को मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतारकर आउट करके अपना पुराना बदला पूरा करने की कोशिश करती लेकिन अब कंगारूओं का वो सपना टूटता नजर आ रहा है.
टीम इंडिया को हराने में अब नहीं कामयाब हो पाएंगे कंगारू
अब पांचवें दिन जब ये दोनों खिलाड़ी फिर से मैदान पर उतरेंगे तो कंगारूओं के कंधे उठे हुए नहीं बल्कि झुके रहेंगे और अगर ये दोनों पांचवें दिन 10-15 ओवर टिक गए तो कंगारू बैकफुट पर आ जाएंगे. क्योंकि फिर कंगारूओं के पास रन बनाने के बाद टीम इंडिया को ऑल आउट करने का वक्त नहीं बचेगा. ऐसे में इन दोनों ने चौथे दिन के आखिर में जिस तरह से अंगद की तरह से अपने पैर जमाकर खेल दिखाया है. उसने टीम इंडिया के ऊपर से हार के खतरे को खत्म कर दिया है. और कंगारूओं के जीत के सपने को तोड़ दिया है.अब शायद कंगारू टीम इस मैच में टीम इंडिया को हराने मे कामयाब नहीं होगी. तो इस लिहाज से इन दोनों की ये छोटी सी पारी टीम इंडिया के लिए एक संजीवनी की तरह साबित हुई है. और कंगारूओं के लिए किसी सदमे से कम नहीं है.