तुलसी की मंजरी के इन फायदों से अनजान होंगे आप, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

तुलसी का पौधा हर हिंदू घर में देखने को जरूर मिलेगा. तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना का विधान है. ये बेहद पवित्र पौधा होता है. इतना ही नहीं ना सिर्फ तुलसी बल्कि इसमें निकलने वाली मंजरी के भी कई फायदे होते हैं.

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. लोग तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना भी करते हैं. इतना ही नहीं तुलसी में अनगिनत आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं.

फायदेमंद है तुलसी

तुलसी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसमें मौजूद आयुर्वेदिक गुण कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं.

तुलसी की पत्तियां

शरीर को अंदर से हेल्दी रखने के लिए काफी लोग तुलसी की पत्तियां चबाते हैं. इससे दांत से जुड़ी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं.

मंजरी भी फायदेमंद

क्या आप जानते हैं, कि तुलसी की पत्तियां के अलावा इसमें निकलने वाली मंजरी भी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है.

पोषक तत्व

आयुर्वेदिक नजरिए से देखा जाए तो तुलसी की मंजरी में कई सारे पोषक तत्व होते हैं. जो कई तरह से फायदे देते हैं.

घटाए वजन

अगर आप अपना बढ़ता हुआ वजन कम या कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो हर रोज तुलसी की मंजरी का सेवन करना शुरू कर दें.

इन्यूनिटी करे बूस्ट

बार बार होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने की जरूरत होगी. इसके लिए तुलसी की मंजरी अच्छी मददगार साबित हो सकती है.

कब्ज करे दूर

नियमित रूप से तुलसी की मंजरी का सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

खांसी जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी, जुकाम और खांसी से परेशान हो चुके हैं, तो इससे आराम पाने के लिए तुलसी की मंजरी का सेवन कर सकते हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post