India Vs Australia में मौसम विभाग ने ऐसा क्या बताया की तैयारी में लग गए गंभीर ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया। गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर फेंके जा सके, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 28 रन तक बना लिए। खराब मौसम के कारण पहले सत्र के बाद कोई खेल नहीं हो सका। ऐसे में सवाल उठता है कि अगले चार दिन मौसम कैसा होगा, मौसम विभाग ने ऐसा क्या बताया है जिसके बाद टीम इंडिया को टेंशन हो गई और अब इस टेस्ट मैच को कौन से तरीके से जीता जा सकता है। तो चलिए पहले आपको मौसम विभाग की जानकारी देते हैं। फिर उस तरीके के बारे में बात करेंगे।

अगले 4 दिन बारिश का अनुमान

दरअसल पहले दिन बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले चार दिन भी बारिश का अनुमान जताया है। शुरुआती दिन बारिश के बाद रविवार यानी दूसरे दिन ब्रिसबेन के गाबा में शुष्क रहने की उम्मीद है। एक्यूवेदर के अनुसार, दूसरे दिन घनघोर बादल छाए रहेंगे, बारिश की केवल 8% संभावना है। तीसरे दिन यानि सोमवार को बारिश की संभावना ज्यादा हो जाती है, जिसमें 69% बरसात की आशंका जताई जा रही है। इस दिन 90 मिनट तक वर्षा होने की उम्मीद है। मतलब साफ है कि तीसरे दिन भी खेल ना के बराबर ही होने की उम्मीद है लेकिन बड़ी बात ये है कि चौथे और पांचवे दिन भी 84% और 56% बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग की माने तो ये टेस्ट मैच डे 3 की तरफ जा रहा है।

पहले सत्र में 13.2 ओवर ही फेंके गए

बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी ले लिया गया और पहले सत्र में 13.2 ओवर ही फेंके जा सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह ओवर में आठ रन दिए जबकि मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 13 रन दिए। टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खुश होंगे कि ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी ज्यादा रन नहीं बना सकी, लेकिन उनके गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खेलने के लिए मजबूर ही नहीं किया। अधिकांश गेंदें बल्लेबाजों ने छोड़ना ही मुनासिब समझा। जब लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज आक्रमण के मूड में हैं, बारिश हो गई और गेंदबाजों की लय टूट गई लेकिन अब टीम इंडिया के लिए टेंशन हो गई, क्योंकि ये मैच टीम इंडिया के लिए जीतना बेहद जरूरी है।

बारिश के कारण टीम इंडिया का टूट जाएगा सपना

अगर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाना है। तो किसी भी कीमत पर इस मैच को जीतना था लेकिन अब जिस तरह से बारिश की खबर आ रही है। मौसम विभाग ने जिस तरह से अपडेट दिया है। उसने टीम इंडिया को परेशान कर दिया होगा। अब टीम इंडिया को अगर ये मैच जीतना है तो कुछ करिश्मा करना होगा। जैसा बांग्लादेश के खिलाफ किया था। जब भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ उस मैच को केवल 2 दिन में जीत लिया था। बारिश वाले उस मैच में भी ये ही हालात थे लेकिन कंगारूओं के खिलाफ वो काम करना आसान नहीं होगा। ऐसे में अब अगर ये टेस्ट मैच रद्द होता है। तो समझ लिजिए कि टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हो गई है। इस मैच की हार या फिर रद्द के बाद टीम इंडिया के पास फाइनल में जाने का मौका नहीं होगा। कुल मिलाकर साफ है कि इस बारिश ने टीम इंडिया का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जाने का सपना तोड़ दिया है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post