एक ओर जहां इन दिनों टीम इंडिया कंगारुओं के खिलाफ BGT सीरीज खेलने गई हुई है तो वहीं दूसरी ओर IPL ऑक्शन के खिलाड़ी इन दिनों SMAT में अपना जलवा दिखा रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में एक ऐसा खिलाड़ी भी रह चुका है जिसने IPL के इतिहास का सबसे बदनसीब खिलाड़ी माना जाता है,
IPL 2025 का ऑक्शन हुए काफी समय बीत चुका है, एक ओर जहां इन दिनों टीम इंडिया कंगारुओं के खिलाफ BGT सीरीज खेलने गई हुई है तो वहीं दूसरी ओर IPL ऑक्शन के खिलाड़ी इन दिनों SMAT में अपना जलवा दिखा रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में एक ऐसा खिलाड़ी भी रह चुका है जिसने IPL के इतिहास का सबसे बदनसीब खिलाड़ी माना जाता है, यानी ये खिलाड़ी जिस भी टीम में गया वो टीम कभी भी खिताब नहीं जीत सकी, इस बार ये खिलाड़ी IPL की 7वीं टीम में गया है. जिसके बाद तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
IPL की शुरुआत 2008 में हुई
दरअसल IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी. रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली ये वो दिग्गज खिलाड़ी हैं जो पहले सीजन से लगातार खेलते आ रहे हैं. रोहित और धोनी MI और सीएसके के लिए खेलते हुए 5-5 बार खिताब जीत चुके हैं. वहीं विराट शुरुआत से ही RCB के साथ बने हुए हैं लेकिन 17 सीजन में एक बार भी वे खिताब नहीं जीत पाए हैं. लेकिन कई ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं जो अलग-अलग टीमों से खेले हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें चैंपियन बनने का सुख नहीं मिल सका है. अब हम आपको उस बदनसीब खिलाड़ी का नाम बताएं. उससे पहले उसकी टीमों के बारे में जान लीजिए
सबसे पहले KKR के साथ की 2008 में शुरुआत
इस खिलाड़ी ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2008 में केकेआर के साथ की थी. वे 2008 से 2010 तक केकेआर का हिस्सा रहे. फिर 2011 से 2012 तक डेक्कन चार्जेस का हिस्सा थे, 2013 से लेकर 2015 तक ये खिलाड़ी हैदराबाद की टीम में चला गया. 2016 में इस खिलाड़ी की फिर से टीम बदली. और ये खिलाड़ी पुणे सुपरडजायंट्स का हिस्सा बन गया. 2017 में इस खिलाड़ी के ऊपर किंग्स इलेवन पंजाब ने दांव लगा दिया. 2018 में ये खिलाड़ी अनसोल्ड रहा, 2019 में दिल्ली ने इस खिलाड़ी पर दांव लगाया. उसके बाद 2024 में भी डीसी का हिस्सा रहा. अब 2025 में ये खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के लिए खेलता हुआ नजर आएगा.
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इस बार GT से खेलेंगे
इतनी टीम बदलने के बाद भी इस खिलाड़ी को एक बार भी खिताब जीतना नसीब नहीं हुआ है. इस खिलाड़ी का नाम है ईशांत शर्मा. जी हां हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की. जिनको इस बार जीटी ने उनकी बेस प्राइस 75 लाख में खरीदा है. वैसे तो ईशांत शर्मा एक बेहतरीन गेंदबाज हैं. GT ईशान शर्मा के IPL करियर की 7 वीं टीम होगी. पिछले 6 टीमों के लिए भी ईशांत का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन 2008 से लीग खेल रहा ये खिलाड़ी किसी चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं रह सका है.