घर पर बनाएं बाजार जैसी पिज्जा सॉस, बस अपनानी होंगी ये टिप्स

आजकल लोग घर पर ही अलग अलग तरह के पिज्जा बनाकर खाना पसंद कर रहे हैं. लेकिन बात जब पिज्जा सॉस की हो तो, बाजार का सहारा लेना ही पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कुछ आसान से स्टेप को फॉलो करके आप घर पर ही पिज्जा सॉस बनाकर तैयार कर सकते हैं.

सबकी पसंद पिज्जा

भारत में पिज्जा प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बच्चों से लेकर बड़ों तक में पिज्जा खाने का शौख बढ़ रहा है. लेकिन हेल्थ का ध्यान रखते हुए अब ज्यादातर लोग घर पर ही पिज्जा बनाने लगे हैं.

पिज्जा सॉस

पिज्जा खाने के शौकीन घर तो पिज्जा बना लेते हैं, लेकिन पिज्जा सॉस लेने के लिए बाजार भागना पड़ता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है, तो आप घर पर आसानी से पिज्जा सॉस बनाकर तैयार कर सकते हैं.

क्या चाहिए सामग्री?

पिज्जा सॉस बनाने के लिए 8 से 10 टमाटर, एक चम्मच कटा हुआ गार्लिक, 2 बड़े चम्मच कटे प्याज, 1 छोटी चम्मच चीनी, 2 चम्मच तेल, कश्मीरी लाल मिर्च और चिली फ्लैक की जरूरत होगी.

पहला स्टेप

सभी टमाटर को धोकर दो हिस्सों में काट लें. और उससे बीज और गुदा दोनों चीजें निकाल लें.

दूसरा स्टेप

एक पैन में तेल गर्म करके उसमें गार्लिक डालकर अच्छे से पका लें. फिर उसमें कटे हुए प्याज डालकर भूनें.

तीसरा स्टेप

फिर इसमें कटे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से हीट कुक कर लें. पकने के बाद टमाटरों का छिलका आसानी से उतर जाएगा.

चौथा स्टेप

टमाटरों के पकने के बाद उसमें चीनी, कश्मीरी लाल मिर्च और चिली फ्लैक मिला लें. उसके बाद उसमें 5 से 6 तुलसी के पत्ते और आधा कप रेडिमेट सॉस मिला लें.

पांचवा स्टेप

अब इसे 10 मिनट तक अच्छे से पकने दें. आपका टेस्टी पिज्जा सॉस बनाकर तैयार है.

आखिरी स्टेप

इस सॉस में किसी तरह का कोई प्रिजर्वेटिव्स नहीं होता. इसे एयर टाइट कंटेनर में डालकर 10 से 15 दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post