छात्रों संग कंधे से कंधे मिलाना पड़ा खान सर को भारी, सोशल मीडिया की ये पोस्ट बनी चर्चा का विषय, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

बिहार के पटना में बीपीएससी नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों का धरना हो रहा है. इस दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. जिसके विरोध में और छात्रों के समर्थन में खान सर भी सड़क छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए. जिसका खामियाजा ये हुआ कि पटना पुलिस ने खान सर को गिरफ्तार कर लिया है. अब खान सर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीड‍िया पर अपनी अलग पहचान रखने वाले पटना के मशहूर भारतीय शिक्षक और यूट्यूबर खान सर पर एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर खान सर के एक्स हैंडल ‘खान ग्लोबल स्टडी’ पर फेक पोस्ट को लेकर की गई है.

एक्स अकाउंट ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर एफआईआर दर्ज

दरअसल पटना के गर्दनीबाग थाने में सोशल मीडिया एक्स अकाउंट ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर एफआईआर दर्ज की गई है. इस सोशल मीडिया अकाउंट पर अभ्यर्थियों को भड़काने के लिए भड़काऊ, तथ्यहीन और हिंसा की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप है. जिसके बाद सोशल मीडिया हैंडलर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके साथ ही जांच पड़ताल के बाद कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक ये खान सर का ऑफिसियल पीआर एक्स हैंडल पटना वाले खान सर का है.

पोस्ट में कही गई बातें भड़काऊ- पटना पुलिस

दूसरी ओर पटना पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि शनिवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर खान ग्लोबल स्टडीज नाम के अकाउंट पर भड़काऊ, तथ्यहीन और हिंसा की स्थिति उत्पन्न करने वाला पोस्ट किया गया है. जिसमें खान सर की रिहाई की मांग की गई है. पटना पुलिस ने बताया कि खान सर की गिरफ्तारी नहीं की गई है. बल्कि उस पोस्ट में कहीं गई बाते भड़काऊ है. इस पूरे मामले में छानबीन की जा रही है और जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले में एक छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार करके सिविल थाना ले जाया गया है और उसकी पेशी सिविल कोर्ट में होगी. पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में छात्र नेता दिलीप कुमार को जेल भेजा जाएगा.

YouTube पर 21.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर

फैसल खान जिन्हें खान सर के नाम से जाना जाता है. एक शिक्षक हैं जो कि यूट्यूब की दुनिया में भी काफी फेमस है. उनके YouTube चैनल पर 21.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं. जो कि खान सर को उनके प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे प्रभावशाली शिक्षकों में से एक बनाता है. खान सर ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उठाया और जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली. YouTube से खान सर की अनुमानित मासिक आय 10-12 लाख रुपये है. जबकि उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post