हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का दिन काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. इस दिन लोग व्रत रखते हैं. जिससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. अगर आप भी इस शुभ दिन श्री हरि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले मां तुलसी को खुश करना होगा.
मोक्षदा एकादशी
मोक्षदा एकादशी का व्रत काफी शुभ माना जाता है. श्री हरि विष्णु को समर्पित ये दिन सबसे पवित्र दिनों में से एक होता है.
व्रत का महत्व
इस दिन विशेष रूप से पूजा अर्चना और उपवास रखने का विधान है. इस दिन तुलसी पूजा का भी खास महत्व है.
तुलसी पूजा
मोक्षदा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर घी का दीपक जलाना चाहिए. साथ ही तुलसी को भोग लगाकर उनका पाठ और आरती करनी चाहिए.
नहीं होगी धन की कमी
ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती. इस साल मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यानि 11 दिसंबर के दिन मनाई जाएगी.
तुलसी पाठ जरूरी
मोक्षदा एकादशी के दिन तुलसी पाठ जरूर करें. इससे ना सिर्फ श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा बल्कि मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसेगी.
पाठ से जुड़े नियम
तुलसी पाठ को लेकर नियमों का पालन करना जरूरी है. क्योंकि सही तरीके और नियमों के अनुसार किया गया पाठ शुभ फल देता है.
तुलसी में चढ़ाएं श्रृंगार
मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए तुलसी में सारा 16 श्रृंगार का सामान चढ़ाएं. ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है.