बालों को बनाना है सुपर सॉफ्ट? घर पर इस तरह से बनाएं केराटिन मास्क

हर लड़की की ऐसी चाहत होती है कि, उसके बाद सॉफ्ट और सिल्की हों. इसके लिए ना जाने कितने तरह के प्रोडक्ट और केमिकल का भी इस्तेमाल करती हैं. इतना ही नहीं इसके पीछे ना जाने कितने पैसे भी खर्च हो जाते हैं. लेकिन इन सब चीजों से बचने के लिए आप घर पर ही केराटिन मास्क तैयार कर सकती हैं.

हेयर ट्रीटमेंट

हर लड़की की ये चाहत होती है, कि उसके बाल सबसे ज्यादा खूबसूरत और सिल्की दिखें. जिसके लिए वो महंगे से महंगा हेयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं.

केराटिन ट्रीटमेंट

आजकल बालों को सिल्की और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट काफी ट्रेंड में है. हालांकि सलून में ये ट्रीटमेंट काफी महंगा होता है.

घर पर बनाएं केराटिन मास्क

अगर सलून में ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए आपके पास बजट नहीं है तो, आप घर पर ही केराटिन मास्क बनाकर तैयार कर सकती हैं.

क्या चाहिए सामग्री

घर पर केराटिन मास्क बनाने के लिए आपको अलसी के बीज, नारियल का पानी, नींबू का रस, शहद, एलोवेरा जेल और हेयर ऑयल की जरूरत होगी.

पहला स्टेप

सबसे पहले एक पैन में अलसी के बीजों को भून लें. फिर उसमें नारियल का पानी मिलाकर गरम करें.

दूसरा स्टेप

जब पानी गरम हो जाए, तो उसे एक छन्नी की मदद से छान लें. फिर इसमें नींबू का रस और शहद डालकर मिक्स कर लें.

तीसरा स्टेप

इसमें आप एलोवेरा जेल के साथ कोई भी हेयर ऑयल मिक्स कर सकती हैं. इसके बाद ये एक गाढ़ा पीट बनकर तैयार हो जाएगा.

चौथा स्टेप

तैयार केराटिन मास्क को बालों की लेंथ तक अच्छे से लगाकर करीब 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें.

पांचवा स्टेप

कुछ देर के बाद अपने बालों को अच्छे से माइल्ड शैंपू से धो लें. और उन्हें सुखा लें.

फायदे

घर पर बने इस केराटिन हेयर मास्क से बालों की फ्रिजिनेस खत्म हो जाएगी. साथ ही हेयर ग्रोथ भी अच्छी रहेगी.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post