सर्दियों में सूर्य से विटामिन डी लेने का क्या है बेस्ट टाइम? जानिए यहां

शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है. इसकी कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. इससे बचने के लिए सूरज की धूप जरूरी है. बात सर्दियों की करें तो इन दिनों धूप सेंकने का कौन आ टाइम सबसे बेस्ट होता है, ये भी पता होना चाहिए.

विटामिन डी

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य होता है. थोड़ी देर की धूप से शरीर को जरूरत के मुताबिक विटामिन डी मिल जाता है.

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी से ना सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग दोनों ही बीमार हो सकते हैं. इतना ही नहीं इससे हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं.

धूप जरूरी

विटामिन डी की कमी के चलते डिप्रेशन महसूस हो सकता है. इसलिए नियमित रूप से हर रोज थोड़ी देर धूप लेनी जरूरी है.

इतने मिनट की धूप जरूरी

हर रोज तकरीबन 25 से 35 मिनट तक धूप में जरूर बिताने चाहिए. इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल जाता है.

गर्मियों का समय

गर्मियों के मौसम में सुबह के समय 8 बजे से पहले धूप सेंक सकते हैं. ये समय सबसे बेस्ट होता है.

ज्यादा ना सेंके धूप

इस बात का ध्यान रखें कि गर्मी में ज्यादा देर धूप सेंकने से आप बीमार पड़ सकते हैं.

सर्दियों का समय

बात सर्दियों में धूप सेंकने की करें तो, इस मौसम में आप तकरीबन 1 से 2 घंटे तक धूप सेंक सकते हैं.

दोपहर का समय बेस्ट

सर्दियों के मौसम में धूप सेंकने का सभी बेस्ट टाइम दोपहर का होता है.

ये टाइम बेस्ट

साड़ियों में दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक आप आराम से धूप सेंक सकते हैं.

डाइट भी जरूरी

सर्दियों में विटामिन डी के लिए धूप के साथ साथ ऐसी डाइट लें. जिसमें विटामिन डी की भरपूर मात्रा हो.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post