अमरूद खाना भला किसे पसंद नहीं होगा. बाजार में हर तरफ इस समय अमरूद की भरमार है. हालांकि अमरूद सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि, अमरूद की तरह अमरूद की पत्तियां भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
अमरूद
अमरूद खाना भला किसे पसंद नहीं होगा. अमरूद सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि, अमरूद की तरह उसकी पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती हैं?
अमरूद के पत्ते
अगर आप भी अमरूद से जुड़े फायदों को जानना चाहते हैं, तो अमरूद के फ्रेश पत्तों का सेवन करना शुरू कर दें. इससे आपको अपने अंदर के बदलाव खुद ब खुद नजर आएंगे.
डायबिटीज के लिए
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है.
दांतों के लिए
अगर आपको दांतों से जुड़ी समस्या या मसूड़ों में दर्द रहता है. तो अमरूद के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.
मुंह की दुर्गंध के लिए
अगर आपको खुद से मुंह की दुर्गंध महसूस होती है, तो बिना देर किए अमरूद के पत्तों का सेवन करना शुरू कर दें. इससे मुंह में ताजगी बरकरार रहेगी.
पेट दर्द के लिए
सर्दियों के दिनों में अगर बार बार पेट में दर्द महसूस हो रहा है, तो अमरूद की पत्तियां खाने से आराम मिल सकता है.
स्किन के लिए
स्किन के अमरूद के पत्तों का रस किसी वरदान से कम नहीं है. इसे चबाकर खाने या इसका रस स्किन में लगाने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है.
इम्यूनिटी के लिए
विटामिन सी से भरपूर अमरूद के पत्तों का नियमित सेवन करने से आप सर्दी खासी जुखाम जैसी बीमारियों से बच सकते हैं. इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है.
डाइजेशन के लिए
अमरूद के पत्तों में फाइबर होता है. इससे डाइजेशन बेहतर होने के साथ साथ कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्या से राहत मिलती है.
कौन ना करे सेवन
किसी भी गर्भवती महिला, या फीड कराने वाली महिला को अमरूद के पत्तों के सेवन से बचना चाहिए.
ध्यान रखें ये बात
जब भी अमरूद के पत्तों का सेवन करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि वो फ्रेश और मुलायम हों.