ना लें बिल्कुल टेंशन, यहां जानिए इंगेजमेंट में कैसा लुक करें कैरी

इंगेजमेंट का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है. इस दिन वो सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है. अगर आपकी भी इंगेजमेंट करीब है तो, आपको अब बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि, आपको इस दिन कैसा मेकअप लुक कैरी करना चाहिए.

इंगेजमेंट लुक

इंगेजमेंट यानि कि सगाई का दिन हर किसी के लिए काफी मायने रखता है. इस दिन लड़कियां सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं. जिसके लिए वो कैसा मेकअप लुक कैरी करें, इस बात को लेकर भी काफी कंफ्यूज रहती हैं.

मेकअप पर दें ध्यान

इंगेजमेंट में मेकअप लुक सबसे खूबसूरत और यूनिक हो, ऐसी चाहत हर लड़की को होती है.

कैसा हो मेकअप?

आज हम आपको बताएंगे कि, इंगेजमेंट के दिन आप अपने मेकअप लुक को कैसे कैरी करें, ताकि सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट लगे.

न्यूड मेकअप

हैवी मेकअप लुक का अब ट्रेंड खत्म हो चुका है. इंगेजमेंट के दिन न्यूड मेकअप लुक चुनें. ताकि ये दिन और भी खास हो जाए.

नेचुरल लुक

अगर आप चाहती हैं, कि इंगेजमेंट के दिन आप नेचुरल लुक कैरी करें, तो ध्यान रखें कि इसके लिए फाउंडेशन लाइट हो.

हैवी मस्कारा

लाइट और न्यूड मेकअप के लिए आपकी आंखें हाइलाइट होनी चाहिए. इसके लिए हैवी मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं.

हेयरस्टाइल

मेकअप लुक तभी कंप्लीट होता है, जब आपने सही हेस्टाइल किया हो. इस लुक में बाल पीछे की ओर बंधे हुए अच्छे लगेंगे.

गजरा

अपने पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए गजरा कैरी करें. इससे हेयरस्टाइल और भी खिलकर आएगी.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post