कौन सा विटामिन है फटी एड़ि जिम्मेदार? जानिए कैसे इस समस्या से पाएं छुटकारा

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही स्किन रूखी होनी शुरू हो जाती है. फटे होंठों के अलावा पैरों की एड़ियों का फटना भी आम बात है. फटी एड़ियां दर्द का कारण बन सकती हैं. लेकिन क्या आपको पता है फटी एड़ियों की समस्या के पीछे किसी विटामिन की कमी जिम्मेदार हो सकती है.

स्किन केयर

वैसे तो हर मौसम में स्किन की केयर करनी तो बनती है. लेकिन सर्दियों के मौसम में ये केयर थोड़ी ज्यादा करनी पड़ती है.

ड्राइनेस की समस्या

सर्दियों में बालों से लेकर स्किन तक में ड्राइनेस की काफी ज्यादा समस्या आती है. जिससे निपटना आसान नहीं होता.

एड़ियों का फटना

सर्दियों में एड़ियों का फटना भी इन्हीं समस्याओं में से एक है. ये समस्या बच्चे , महिला और पुरुष किसी को भी हो सकती है.

विटामिन की कमी

एड़ियों के फटने की समस्या का जिम्मेदार सिर्फ ठंड के मौसम को नहीं ठहराया जा सकता. बल्कि इसके पीछे विटामिन की कमी होती है.

कौन सा विटामिन जिम्मेदार

चलिए जान लेते हैं, कि फटी हुई एड़ियों के पीछे कौन सा विटामिन असम में जिम्मेदार है.

तीन विटामिन जिम्मेदार

बच्चे हो या महिलाएं और पुरुष, उनकी फटी हुई एड़ियों के पीछे तीन तरह के विटामिन की कमी होती है.

ये हैं जिम्मेदार विटामिन

अगर आपके शरीर में विटामिन बी3, विटामिन ई या विटामिन सी की कमी है, तो एड़ियों के फटने की समस्या हो सकती है.

कमजोर स्किन

शरीर में इन तीनों विटामिन की कमी से स्किन काफी कमजोर हो जाती है. और उसमें दरारें नजर आने लगती हैं.

ये भी होती है समस्या

शरीर में विटामिन बी3, विटामिन ई और विटामिन सी की कमी है तो इससे ना सिर्फ एड़ियों के फटने की समस्या होगी, बल्कि शरीर की पूरी स्किन बेजान दिखने लगेगी.

ऐसे मिलेगा छुटकारा

फटी हुई एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक चीजों को शामिल करें. ध्यान रखें कि, आपकी डाइट बैलेंस होनी चाहिए.

लापरवाही भी कारण

पैरों में गंदगी, खराब स्किन केयर रूटीन, एक्जिमा की समस्या और चप्पल ना पहनने की आदत के चलते फटी एड़ियों की समस्या हो सकती है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post