ठंड के मौसम में घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये 9 पौधे

ठंड के दिनों में कई ऐसे पौधे और फूल लगाए जा सकते हैं, जो कम देखभाल में भी आपके घर और बगीचे को सुंदरता से भर देंगे। इस मौसम में अगर आप गार्डनिंग करने का सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है।

गुलदाउदी

गुलदाउदी ठंड के दिनों में सबसे पसंदीदा और खूबसूरत फूलों में से एक है. यह पौधा कई रंगों और आकारों में उपलब्ध होता है. इसे धूप वाली जगह पर रखें और समय-समय पर पानी देते रहें.

पैंसी

सर्दियों में लगने वाले छोटे और रंग-बिरंगे फूलों वाला पौधा है. इसे गमलों में भी लगाया जा सकता है. यह पौधा ठंड के मौसम में अच्छी तरह पनपता है और आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.

गेंदा

ठंड के दिनों में लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह पीले और नारंगी रंग में खिलता है और गार्डन को जादुई एहसास देता है. यह पौधा बहुत ही कम पानी और देखभाल में भी अच्छा फूल देता है.

स्नैपड्रैगन

स्नैपड्रैगन ठंड के दिनों में लगने वाले एक और खूबसूरत पौधा है. यह विभिन्न रंगों और आकारों में उपलब्ध है. इसका नाम इसके फूलों की अनोखी संरचना की वजह से पड़ा है, जो मुंह खोलने और बंद करने की तरह दिखता है.

डहेलिया

डहेलिया के फूल बड़े और शानदार होते हैं. यह ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पौधों में से एक है. इसे लगाने के लिए धूप और उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है.

स्वीट पी

स्वीट पी एक सुगंधित और बेल वाली प्रजाति का पौधा है. इसके फूल छोटे-छोटे और रंग-बिरंगे होते हैं. यह पौधा ठंड में तेज़ी से बढ़ता है और आपके बगीचे को सुगंधित बना देता है.

वायोला

वायोला छोटे आकार के लेकिन बेहद आकर्षक फूल होते हैं. यह पौधा ठंड में अच्छी तरह उगता है और इसे घर के अंदर भी लगाया जा सकता है.

पेटूनिया

पेटूनिया के बड़े और रंग-बिरंगे फूल सर्दियों के मौसम में उगते हैं। इसे लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि किसी अच्छी नर्सरी से छोटे-छोटे पौधे खरीद लें।

सूरजमुखी

सर्दी के मौसम में सूरजमुखी का लगा सकते हैं, हालांकि गमले को ऐसी जगह पर रखना होगा जहां 5 से 6 घंटे की धूप आती हो। पौधा उगने पर रोजाना पानी और खाद देना होगा।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post