ठंड के मौसम में स्किन की थोड़ी एक्स्ट्रा केयर करनी तो बनती है. इस मौसम में चेहरे में रूखापन और डलनेस ज्यादा महसूस होता है. ऐसे में स्किन को शीशे की तरह चमकाने और ग्लोइंग बनाने के लिए एलोवेरा जेल में एक खास चीज मिलाकर अप्लाई करने से खास रिजल्ट मिल सकते हैं.
स्किन की देखभाल
वैसे तो मौसम कोई भी हो सभी के स्किन की देखभाल जरूरी है. लेकिन सर्दियों के मौसम में ये देखभाल थोड़ी ज्यादा करने की जरूरत होती है.
एलोवेरा जेल
औषधीय खूबियों से भरपूर एलोवेरा जेल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को काफी स्मूथ और हेल्दी रखते हैं.
जादुई चीज
अगर आपको एलोवेरा जेल का डबल फायदा लेना है तो, इसमें बादाम के तेल की कुछ बूंदे या शहद को मिला सकते हैं.
बादाम तेल के गुण
एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल स्किन में ग्लो बढ़ाता है. अगर इसे एलोवेरा जेल के साथ मिलाया जाए तो रिजल्ट हैरान करने वाले मिल सकते हैं.
गुणकारी हल्दी
एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुणों से भरपूर हल्दी को अगर एलोवेरा जेल में मिला लिया जाए, तो इससे चेहरे पर आया निखार देखने लायक होगा.
नेचुरल गुलाब जल
एलोवेरा जेल और गुलाब जल का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए रामबाण है. सर्दियों में इसे लगाने से स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग रहती है.
पहले करें पैच टेस्ट
स्किन पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना बेहद जरूरी है. ताकि स्किन को नुकसान से बचाया जा सके.