हेल्थ के कई राज खोलती हैं आंखे, जानिए रंग और आकार से कई बातें

क्या आप जानते हैं कि, आपकी आंखे हेल्थ से जुड़े कई राज को खोलने की ताकत रखती हैं। आंखो के रंग और आकार जुड़ी बातों को जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।

 

आपके कुछ भी कहने से पहले आपकी आंखे आपकी सारी भावनाओं को अन्य व्यक्ति के सामने व्यक्त कर देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, आंखे सिर्फ भावनाओं को ही नहीं बल्कि, आपकी हेल्थ के बारे में भी काफी कुछ कहती हैं। जरूरत है तो सिर्फ इन इशारों को पहचानने की। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंखों के रंग और आकार से जुड़ी कई सारी ऐसी बातें हैं, जो आपकी हेल्थ के राज खोलती हैं। इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय आप हमारे बताये हुए तरीकों की मदद से अपनी हेल्थ के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

 

आंखों का कैंसर

आंखों का रंग अगर ब्लू, ग्रीन या ग्रे हो रहा है, तो हो सकता है कि, आपको आंखों का कैंसर हो। इसे यूवील मेलेनोमा कहा जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस कैंसर के होने की संभावना बेहद कम होती है।

आंखे बताती हैं ब्लड शुगर का लेवल

शोध के मुताबिक अगर दोनों आंखों का रंग नीला हो रहा है तो यह टाइप 1 डायबिटीज होने का इशारा हो सकता है। साथ ही इससे ब्लड शुगर के लेवल का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

मोतियाबिंद की समस्या होना

मोतियाबिंद की समस्या लोगों में लगातार बढ़ती जा रही है। अगर आपकी आंखों का रंग भूरा है, तो हो सकता है कि, आपको मोतियाबिंद हो। एक्सपर्ट्स के मुताबिक भूरे रंग की आंखों में मोतियाबिंद होने के चांसेस दोगुना हो जाते हैं।

आंखों का कई रंग होना

क्या पाने अपनी आंखों के रंग पर गौर किया है? अगर आंखें भूरी हैं, और नीचे की ओर नीला रंग दिखाई दे तो, समझिये ये वार्डनबर्ग सिंड्रोम के संकेत हो सकते हैं। यह जेनेटिक विकार होता है। जो स्किन, बाल और आंखों के नेचुरल रंग को हल्का कर सकता है। इसके अलावा चौड़ी आंखें बहरेपन का कारण भी बन सकती हैं।

दर्द सहने की क्षमता

एक्सपर्ट्स की मानें तो आंखों के रंग से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आप कितना दर्द बर्दाश्त कर सकते हैं। जिन महिलाओं की आंखों का रंग गहरा होता है, उन्हें डिलीवरी के दौरान ज्यादा दर्द महसूस होता है। ज्यादा दर्द की वजह से उनके उदास होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

 

इस तरह आप अपनी आंखों के रंग और बनावट से अपने हेल्थ इश्यू के बारे में जान सकते हैं।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post