जमकर खाइए फ्रूट्स, ज्यादा फायदे के लिए इन रूल्स का रखें ध्यान

अच्छी हेल्थ के लिए फल खाना बेहद जरूरी है। लेकिन इनके ज्यादा फायदे पाने के लिए इससे जुड़े रूल्स को जरुर फॉलो करें।

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरुर बनाना चाहिए। फ्रूट्स में नेचुरल ग्लूकोज होता है। जो शरीर को जरूरत के हिसाब से एनर्जी और पोषक तत्व देने का काम करते हैं। इतना ही नहीं कई तरह के विटामिन्स, खनिज और एंजाइम होते हैं, जिनमें अपने अपने फायदे होते हैं। हालांकि फ्रूट्स सिर्फ खाना ही फायदेमंद नहीं होता, इसके ज्यादा लाभ लेने के लिए आपको कुछ रूल्स को भी फॉलो करना जरूरी है। चाहे आप अपनी डाइट में सुधार करने की कोशिश कर रहे हों या कुछ हेल्दी बदलाव के बारे में सोच रहे हों। ये रूल्स आपको फ्रूट्स के ज्यादा फायदे दिलाने में मदद करेंगे। तो चलिए फिर जानते हैं, कि फ्रूट्स की ताकत को अनलॉक करने के सीक्रेट के बारे में।

ज्यादा फायदे के लिए फ्रूट्स खाने का सबसे अच्छा तरीका

• पूरे फ्रूट्स का सेवन करें

बहुत से लोगों को फ्रूट्स के बजाय उनका जूस पीना पसंद होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब आप फ्रूट्स का जूस निकालते हैं, तो आप उसके साथ फाइबर, विटामिन, खनिज एयर एंजाइम जैसे तत्वों को भी निकाल देते हैं। जिसे पीने के बाद पेट तो जल्दी भर जाता है। लेकिन शरीर में शुगर के लेवल में भी वृद्धि हो जाती है। इसके अलावा इससे यूरिक एसिड का लेवल भी बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए फ्रूट्स का जूस पीने की बजे उसे पूरा खाने की कोशिश करें।

• मिल्स के बाद ना खाएं फ्रूट्स

हम में से ज्यादातर लोग अपनी मील लेने के बाद तुरंत फ्रूट्स खाने लगते हैं। मील के बाद फ्रूट्स खाने का अच्छा आईडिया समझने की बिलकुल भी गलती ना करें। खाना खाने के तुरंत बाद फ्रूट्स खाने से कई तरह की मुश्किलें हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, खाने के बाद फ्रूट्स जब हमारे पेट में जाते हैं, तो पहले से खाए हुए खाने के खाद्य पदार्थों के साथ सड़ना शुरू कर देते हैं। इससे पेट में एसिड बनने लगता है। इसलिए खाने के बाद फ्रूट्स ना खाएं। क्योंकि ऐसा करने से वो अपने हेल्दी गुण खो देते हैं।

• नट्स खाने के बाद खा सकते हैं फ्रूट्स

नट्स में फ्रूट्स से बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। नट्स में वसा का अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए जब भी फ्रूट्स खाने की इच्छा करे तो, उससे पहले मुट्ठी भर नट्स खाना समझदारी हो सकती है।

 

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्रूट चाहे कोई भी हो, उसकी अपने आप में हेल्दी क्वालिटी होती है। हालांकि बाजार में मिलने वाले फ्रूट्स को पकने से काफी पहले ही तोड़ दिया जाता है, जिसके चलते उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसके अलावा उन्हें जल्दी और अननेचुरल तरीके से पकाने के लिए उन पर केमिकल्स स्प्रे किया जाता है। इससे बचने का एक ही तरीका है, और वो ये कि आप लोकल फ्रूट्स का ही सेवन करें।

 

तो हमारी इन बातों को ध्यान में रखते हुए अगर आप फ्रूट्स का सेवन करेंगे तो, उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा आपको मिल सकता है। ध्यान रहे एक अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए फ्रूट्स से जुड़े ये रूल्स फॉलो करना बेहद जरूरी है।

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post