आंखों को खूबसूरत दिखाने और बेहतर शेप देने में आईलाइनर कमाल तरीके से काम करता है। वाटरप्रूफ आईलाइनर को अगर सही और सुरक्षित तरीके से रिमूव नहीं किया गया तो, आंखों की समस्या तक झेलनी पड़ सकती है।
हमारे पूरे चेहरे में सबसे कमजोर और सेंसटिव हमारी आंखे रहती हैं। उन्हें खूबसूरत और आकर्षित दिखाने के लिए अमूमन लड़कियां वाटरप्रूफ आईलाइनर का इस्तेमाल करती हैं। ताकि वो लंबे समय तक टिका रहे। लेकिन ज्यादातर लड़कियां वाटरप्रूफ आईलाइनर को हटाए बिना ही सो जाती हैं। ऐसा करने से केमिकल आपकी पलकों के रोम और आयल को रोकने लगते हैं। जिसकी वजह से बालों में कीटाणु जमा होने लगते हैं। इसलिए सोने से पहले आईलाइनर को हटाना बेहद जरूरी है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, हेल्दी स्किन के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स को चेहरे से हटाना बेहद जरूरी है। बात जब आंखों के मेकअप की आती है, तो आईलाइनर, मस्कारा और आईशैडो जैसे चीजें आंखों में जलन और एलर्जी की वजहें बन सकती हैं। आईलाइनर से लंबे समय तक मेईबोमियन ग्रन्थि बंद होने की वजह सूजन भी हो सकती है। जिससे आंखों में लालपन, दर्द और जलन का एहसास हो सकता है।
इस तरह की समस्या से बचने के लिए आंखों के आस-पास के एरिया को सावधानी के साथ संभालने की नसीहत दी जाती है। ध्यान रहे कि आंखों में किसी तरह का खिंचाव और रगड़ जैसी चीजें चोट लगने का कारण बन सकती है। ऐसे में हम आपको आईलाइनर को हटाने के पूरे प्रोसेस के बारे में बताएंगे। जिससे आपका काम आसान भी हो जाएगा, और परेशानी भी नहीं होगी।
कैसे रिमूव करें वाटरप्रूफ आईलाइनर?
वाटरप्रूफ आईलाइनर आसानी से नहीं हटता। इसे हटाने के तीन स्टेप होते हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी आंखों से आईलाइनर को रिमूव कर सकती हैं।
• आई मेकअप रिमूवर।
• मिकेलर वाटर।
• फेशियल वेट वाइप्स।
आई मेकअप रिमूवर
इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आयल बेस्ड क्लींजर के साथ वाटरप्रूफ आईलाइनर को आराम से हटाया जा सकता है। इसके लिए आपको कॉटन पैड, आयल बेस्ड आई मेकअप रिमूवर की जरूरत पड़ेगी। इसका इस्तेमाल कैसे करना है, ये जान लेते हैं।
• मेकअप रिमूवर को कॉटन पैड में लेकर बंद आंखों के ऊपर रखें। इससे आईलाइनर खुद-ब-खुद नरम हो जाएगा।
• अब पैड पर हल्के हाथों से दबाव बनाएं और आईलाइनर को हटाने के लिए नीचे की ओर इस्तेमाल करें।
• इससे आईलाइनर साफ हो जाएगा। आखिर में नॉर्मल क्लींजर को अपने चेहरे पर लगाएं।
मिकेलर वाटर
वाटरप्रूफ आईलाइनर को हटाने के लिए मिकेलर वाटर एक अच्छा ऑप्शन है। हर स्किन टाइप पर यह बेहतर तरीके से काम करता है। स्किन से एक्स्ट्रा आयल और गंदगी को इससे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको कॉटन पैड, माइक्रेलर वाटर की जरूरत पड़ेगी। इसका इस्तेमाल कैसे करना है, ये जान लेते हैं।
• कॉटन पैड में मिकेलर वाटर डालें।
• आंखे बंद करें और पैड को करीब 15 से 20 सेकेंड के लिए रखें।
• आईलाइनर साफ करने के लिए आंखों को धीरे से पोछें।
• जिसके बाद चेहरे को क्लींजर से साफ करके स्किन को मॉइस्चराइज़ करें।
फेशियल वेट वाइप्स
वाटरप्रूफ आईलाइनर को हटाने के लिए वेट वाइप्स का इस्तेमाल करें। यह काफी सुविधाजनक होते हैं। इन्हें कहीं भी कैरी किया जा सकता है। एल्कोहल फ्री सोफ्र फेशियल वेट वाइप्स का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल कैसे करना है, चलिए जान लेते हैं।
• वेट फेशियल वाइप्स को आंखों के ऊपर रखें। और हल्के हाथों से उन्हें पोछें।
• चेहरे को साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल करें।
वाटरप्रूफ आईलाइनर को हटाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
• हमेशा आयल बेस्ट मेकअप रिमूवर का ही इस्तेमाल करें।
• आंखों के प्रति हमेशा सॉफ्ट और जेंटल व्यवहार रखें।
• आखिर में चेहरे को जरुर साफ करें।
• स्किन को मॉइस्चराइज करना बिलकुल ना भूलें।
• आंखों को जोर से स्क्रब ना करें।
• प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आंखों में कम से कम करें।
इन बातों का ध्यान रखकर और हमारे बताए हुए प्रोसेस को फॉलो करते हुए आप आसानी से अपनी आंखों से वाटरप्रूफ आईलाइनर हटा सकती हैं।