आंखों में ब्लड या लाली आने की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपाय इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
हमारी आंखे प्रकृति की सबसे खूबसूरत बनावट है। हालांकि इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि, हमारे शरीर में सबसे जरूरी और सबसे नाजुक अंगों में से एक आंखे ही हैं। जो ना सिर्फ आस पास की दुनिया की खूबसूरती हमें दिखाती हैं, बल्कि पूरी हेल्थ के लिए एक खिड़की की तरह काम भी करती हैं। आंखों में किसी तरह की कोई समस्या ना हो पाए, इसके लिए इनकी अच्छी देखभाल करनी बेहद जरूरी है। लापरवाही की वजह से आंखों में ब्लड आना या उनका लाल होना एक सामान्य स्थिति हो सकती हैं, जो कभी भी और किसी को भी परेशान कर सकती है।
लाल और ब्लड की वजह से आंखों को काफी ज्यादा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिसके साथ आंखों में किरकिराहट और जलन भी महसूस होती है। आंखों के लाल होने के पीछे कई कारण होते हैं। जिनमें से सबसे आम एलर्जी, थकान, आंखों में तनाव और इंफेक्शन शामिल हैं।
अगर आप भी ऐसी ही किसी भी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज हम इस लेख के जरिये आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। जिनकी मदद से आपकी आंखों की लाली को कम करने और उससे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में अच्छी मदद मिल सकती है।
कोल्ड कंप्रेस
आंखों की लाली को कम करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक कोल्ड कंप्रेस यानी कि ठंडी सेंकाई है। इसके लिए आपको बस एक साफ़ कपड़ा या तौलिया चाहिए होगा। जिसे ठंडे पानी में भिगोएं और इसे अपनी बंद आंखों के ऊपर करीब 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों की जलन कम होगी और काफी हद तक राहत मिलेगी। यह प्रक्रिया आपको बार-बार दोहरानी होगी।
खीरे के स्लाइस
यह काफी लोकप्रिय और प्रभावी घरेलू उपायों में से है है। खीरे की पतली-पतली स्लाइस को अपनी बंद आंखों पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए ठंडा करके रखें। इससे ना सिर्फ सूजन को कम करने में मिलगी बल्कि आंखों की थकान भी दूर हो जाएगी।
टी बैग्स
टी बैग्स आंखों की सूजन एयर लाली को कम करने में मदद कर सकते हैं। ब्लैक टी बैग्स को गर्म पानी में भिगोएं, और उन्हें ठंडा करने के लिए रेफ्रिजरेटर पर रख दें। फिर उन्हें 10 से 15 मिनट के लिए अपनी बंद आंखों पर रखें और रिलैक्स हो जाएं।
रोज वाटर
सूजन को कम करने वाले नेचुरल गुणों से भरपूर रोज वाटर आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक साफ़ कॉटन बाल को गुलाब जल में अच्छे से भिगो दें। फिर इसे अपनी आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। इस प्रोसेस से आंखों को काफी आराम मिलता है।
करें आई एक्सरसाइज़
लंबे समय तक स्क्रीन में काम करने या थकान की वजह से आंखों में लालपन नजर आने लगता है। ऐसे में आई एक्सरसाइज़ करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको अपनी पलके कुछ सेकेंड तक तेजी से झपकानी होंगी। इस एक्सरसाइज़ को दिन में कई बार दोहराएं। ऐसा करने से आंखों का तनाव कम होगा।
आंखों में ब्लड आने या लालपन से छुटकारा पाने के लिए आप एक हफ्ते के लिए हमारे बताये हुए घरेलू उपायों को आजमाएं। अगर फिर भी आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या लगातार परेशान कर रही है, डॉक्टर की सलाह आपके काफी काम आ सकती है। साथ ही अपनी आंखों का ख़ास ख्याल रखें, क्योंकि ये आपके शरीर के सबसे नाजुक और जरूरी अंगों में से एक है।