परेशानी का सबब बन सकती है पेट की सूजन, इन मसालों और जड़ी बूटियों से मिलेगी राहत

आयुर्वेद में जड़ी बूटियों और मसालों को खास स्थान दिया गया है। ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। कुछ खास जड़ी बूटियों और मसालों की मदद से ना सिर्फ पेट की सूजन को कम करने बल्कि पूरी की पूरी हेल्थ को सुधारने में मदद मिल सकती है।

 

गैस की समस्या लगभग सभी को होती है। लेकिन कुछ लोगों को दूसरों के मुकाबले यह समस्या कुछ ज्यादा ही परेशान करती है। ज्यादा गैस कभी कभी असुविधा या दर्द की वजह बन सकती है। लेकिन हेल्दी डाइट की मदद से ना सिर्फ डाइजेशन में मदद मिलती है, बल्कि गैस से भी राहत मिल सकती है। आमतौर पर रसोई में ऐसी कई चीजें रखी होती हैं, जिनका इस्तेमाल हम अगर खाने में करें तो, ओवर-द-काउंटर गैस से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं इन चीजों का इस्तेमाल आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में गैस रिलीवर के रूप में भी किया जा सकता है।

 

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेट की सूजन को कम करने में हमारी मदद कुछ ख़ास जड़ी-बूटियां और मसाले कर सकते हैं। जिनसे हमारी आंतों के साथ साथ पूरी हेल्थ भी बेहतर रहती है। तो चलिए जान लेते हैं वो जड़ी बूटियां और मसाले कौन से हैं, जो सूजन को कम करने में आपकी मदद करेंगे।

अजवायन

अजवायन का इस्तेमाल खाने में करें तो उसका स्वाद और खुशबू दोनों में दोगुना इजाफा हो जाता है। अजवायन को आमतौर पर आयुर्वेद में कई चिकित्सीय गुणों को लेकर जाना जाता है। इसमें पिनीन, लिमोनेन और कार्वोन की प्रचुर मात्रा होती है। जो पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या का समाधान बड़ी ही आसानी से कर सकती है। अजवायन खाने से पेट की सूजन का इलाज भी किया जा सकता है।

सौंफ के बीज

सौंफ खाना ज्यादातर लोग भोजन करने के बाद पसंद करते हैं। इससे ना सिर्फ रिफ्रेशमेंट मिलती है, बल्कि सांसों की बदबू भी दूर होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि, सौंफ पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सौंफ में एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रैगोल भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो एंटी-स्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करते हैं। जिससे आंतों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

जीरा

जीरे में क्यूमिनलडिहाइड, साइमेन जैसे अन्य टेरपेनॉइड यौगिक और एंटी-ब्लोटिंग की मात्रा से भरपूर होते हैं। जो गैस के साथ साथ पेट की ऐंठन से तुरंत राहत देने में सक्षम है।

अदरक

अडक में जिंजरोल नाम के यौगिक तत्व होते हैं। जो पेट के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इतना ही नहीं इससे पेट में सूजन और गैस को कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

पुदीने के पत्ते

गर्मियों के मौसम में पुदीने के पत्ते पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर में एनर्जी आती है। पुदीने के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें एनाल्जेसिक, स्पैस्मोलाइटिक और गैस्ट्रोप्रोटेक्तिव के भी भरपूर गुण होते हैं। जो पेट की सूजन, अपच और आंत से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

 

पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से राहत दिलाने में हमारी बताई हुई जड़ी बूटी और मसाले आपकी अच्छी मदद कर सकते हैं। कोशिश करें कि, अपनी डाइट में इन जड़ी बूटियों और मसालों को किसी ना किसी रूप में जरुर शामिल करें। इससे ना सिर्फ पेट खुश रहेगा बल्कि आपकी हेल्थ भी दुरुस्त रहेगी।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post