मिल गया विराट कोहली की फिटनेस का राज, ‘नो मसाला डाइट’ कर देगी आपका काम आसान

विराट कोहली का डाइट प्लान हेल्दी लाइफस्टाइल को बनाये रखने में उनकी काफी मदद करता है। इतना ही नहीं उनका ये डाइट प्लान कई एथलीटों और फिटनेस के प्रति जुझारू लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

 

बात अगर क्रिकेट जगत में फिटनेस की हो, तो जुबान पर आने वाला सबसे पहला नाम विराट कोहली का ही होता है। वह एक मशहूर इंडियन क्रिकेटर हैं। उनकी फिटनेस के दिवाने ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी हैं। हालांकि विराट कोहली अपने जिम सेशन की कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच साझा करते रहते हैं। हर कोई उनकी फिटनेस के पीछे का राज जानना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली अणि हेल्थ को लेकर काफी पोजेसिव हैं। घंटों जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ वो स्ट्रिक्ट डाइट को भी फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं वो वीगन डाइट भी फॉलो करते हैं। अगर आप भी उनकी जैसी हेल्थ और पर्सनालिटी पाना चाहते हैं, तो आज इस लेख के जरिये आपको काफी अच्छी मदद मिल सकती है।

 

क्रिकेट आइकॉन विराट कोहली ना सिर्फ मैदान पर अपनी दमदार परफोर्मेस दिखाने के लिए, बल्कि अपनी इम्प्रेसिव फिजिकल फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। अपने हार्ड वर्कआउट रूटीन के अलावा कोहली स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करने में विश्वास रखते हैं। हाल ही में एक वीडियो के जरिये विराट कोहली ने अपनी फिटनेस के राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि, उनकी डाइट में 90 फीसदी स्टीम्ड या उबला हुआ ही खाना होता है। उनकी नो मसला डाइट उनकी फिटनेस की असल हीरो है।

विराट कोहली की मानें तो, उन्हें इस बात की टेंशन नहीं रहती कि, उनके खाने का स्वाद कैसा है। वो कभी कभी ड्रेसिंग के साथ सैलेड को भी एंजॉय करते हैं। इतना ही नहीं विराट लगातार छह महीने तक एक ही चीज खा सकते हैं।
विराट कोहली की डाइट सिर्फ स्टीम्ड फूड पर ही डिपेंड नहीं है, वो उसमें ऑलिव आयल या सीजनिंग के साथ पैन ग्रील्ड फूड को भी खाते हैं। उनकी खाने में ना तो मसाले होते हैं, और ना ही आयल। इतना ही नहीं, वो मसाला करी से भी पहरेज करते हैं। वो खाने में ज्यादातर राजमा और लोबिया के साथ दाल खाना पसंद करते हैं।

 

विराट कोहली अपनी एक्सरसाइज रूटीन के बाद प्रोटीन शेक, सोया मिल्क और बटर पनीर जैसी चीजें खाते हैं। ये सारी चीजें विराट की फिटनेस में काफी मदद करती हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वो ब्लैक वाटर भी पीते हैं। जिसकी कीमत तीन हजार से चार हजार प्रति लीटर तक होती है। विराट कोहली का मानना है कि, ब्लैक वाटर उनके शरीर को हेल्दी रखने में उनकी मदद करता है।

 

हालांकि विराट कोहली ने अपनी इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ा स्कोर बनाया है। उनसके फैंस उनकी हेल्थ के प्रति डेडीकेशन को देखकर काफी प्रभावित होते हैं। अपनी फिटनेस के लेवल को बनाए रखने और अपने खेल में ऊंचाई पर बने रहने के लिए उन्होंने अपने रूटीन में कैसे बदलाव किया हैं, ये वाकई प्रेरणादायक है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post