नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल होगा कम, सत्तू को इस तरह डाइट में करें शामिल

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सत्तू अपने ठंडे गुणों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं सत्तू एनर्जी का पावरहाउस है, जो दिल और अंगों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद भी करता है।

 

देश में ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए लेवल से परेशान हैं। जो एक बड़ी समस्या है। ब्लड में ज्यादा फैट फैटी खाने, पर्याप्त व्यायाम ना करने, ज्यादा वजन होने, स्मोकिंग करने और शराब पीने की वजह से होता है। जिससे आपकी पूरी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जो ना सिर्फ डायबिटीज का कारण बनता है, बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ा सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हमें ऐसी डाइट लेनी जरूरी है, जो पोषण देने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम करने में मदद करे। सत्तू भी एक प्रोटीन युक्त आटा है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसके अलावा चिचिलाती गर्मी के दौरान शरीर की रक्षा भी करता है। सत्तू भारत के कई हिस्सों जैसे बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में काफी पसंद किया जाता है। हाई प्रोटीन होने की वजह से सत्तू को सुपरफूड माना जाता है।

 

कैसे कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है सत्तू?

सत्तू को आप व्यंजनों में शामिल करने के अलावा, इसकी ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं। सत्तू से बनी ड्रिंक गर्मियों से भी राहत दिलाती है। इतना ही नहीं नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज और कैल्शियम से भरपूर सत्तू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। यह ब्लड शुगर और ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है।
न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स की मानें तो, बैड फैट वाले लिपिड को कम करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करने के लिए सत्तू के आटे को चिया सीड्स के साथ मिलाकर हर रोज सुबह नियमित रूप से पीने की सलाह दी जाती है। यह ड्रिंक ब्लड सर्क्युलेशन को बेहतर करने में का काम करती है।

सत्तू से जुड़े अन्य फायदे

गर्मियों के मौसम में रोजाना सत्तू से तैयार ड्रिंक पीने के अन्य कई फायदे मिल सकते हैं। यह फायदे कौन से हैं, चलिए जान लेते हैं।

• वजन करे कम

अगर आप वजन कम करने के लिए रोज की कैलोरी लिमिट्स के अंदर ही रहने की कोशिश करते हैं। तो आपको ऐसे फूड की जरूरत है, जिसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम हो। सत्तू आपकी इस कोशिश में मदद कर सकता है। इससे सूजन कम होती है, और डाइजेशन दुरुस्त रहता है।

• स्किन की क्वालिटी करे बेहतर

रोजाना सत्तू की ड्रिंक पीने से आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लो करने में मदद मिलती है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है। सत्तू स्किन को हाइड्रेट भी रखता है।

• डाइजेशन सिस्टम को रखे दुरुस्त

रोज सुबह खली पेट सत्तू का सेवन करने से आपके डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है। सत्तू में घुलनशील फाइबर होता है, जिससे एसिडिटी, सूजन, क्लागिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए अच्छा माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कैसे बनाएं सत्तू ड्रिंक

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को ज्यादा फायदा लेने लिए सत्तू पीने के अपने तरीके में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। यह बदलाव क्या है, चलिए जान लेते हैं।
• सत्तू में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने के लिए एक चम्मच सत्तू पाउडर में एक चम्मच पहले से भीगे हुए चिया सीड्स को मिलाएं।
• फिर ऊपर से एक चुटकी काला नमक और नींबू का रस मिलाएं।
• अच्छे रिजल्ट के लिए इस ड्रिंक को हर रोज सुबह पीने की आदत डालें।

 

इस तरह अनगिनत फायदों के साथ सत्तू से बनी ड्रिंक का सेवन ना सिर्फ आपके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम कर सकती है बल्कि गर्मियों से बचाने में भी मदद कर सकती है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post