खराब खानपान और पॉल्यूशन की वजह से हेयर फॉल एक गंभीर समस्या हो गई है, जिसका सामना सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि पुरुष को भी करना पड़ रहा है
हेयर फॉल
हेयर फॉल को कम करने के लिए बाजारों में तमाम प्रोडक्ट्स है लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखता ऐसे में आज हम आपको बताएंगे झड़ते बालों को कैसे कंट्रोल करें
घरेलू नुस्खा
हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं कई बार इसमें काफी पैसे भी खर्च हो जाते हैं लेकिन राहत नहीं मिलता ऐसे में आप घरेलू नुस्खा ट्राय कर सकते हैं
जरूरी चीजें
आपको इस रेमिट के लिए बस दो चीजों की आवश्यकता होगी जो बहुत ही आसानी से आपके किचन में मिल जाएगी मेथी दाने और दही
ऐसे करें रेमेडी तैयार
इस रेमेडी को तैयार करने के लिए सबसे पहले मेथी दाना पाउडर तैयार कर ले, अब कटोरी में दो बड़े चम्मच मेथी दाना पाउडर और तीन से चार चम्मच दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले
बालों में लगाएं
अब इस हेयर मास्क को बलों की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, इसे लगाकर 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दे और नॉर्मल पानी से वॉश कर लें
फायदे
ये हेयर मास्क न सिर्फ झड़ते बालों को रोकने में मदद करेगा बल्कि बालों में चमक और मजबूती देगा, साथ ही डेंड्रफ की समस्या को भी खत्म करेगा
मेथी दाना
मेथी में प्रोटीन और लेसिथिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करते हैं
दही
दही सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है ये बालों में चमक और रूखापन को भी काम करता है