पोछे के पानी में मिला लें ये चीजें, ताजगी से महक उठेगा पूरा घर

घर को साफ घर को साफ सुथरा रखने के लिए पोछा लगाया जाता है. पोछा लगाते वक्त अगर उस बाल्टी में कुछ चीजें मिला दी जाए तो, पूरा घर ताजगी से महक उठेगा.अगर आप भी अपने घर में अच्छी खुशबू चाहते हैं तो, ये आर्टिकल जरूर पढ़े.

पोछा

घर की साफ सफाई और फर्श चमकाने के लिए पोछा लगाना जरूरी होता है. आमतौर घरों पर हर रोज पोछा लगाया जाता है लेकिन ,पोछे से आने वाली महक कभी-कभी घर की ताजगी खो देती है.

बाल्टी में मिलाएं ये चीजें

घर की साफ सफाई करते समय अगर आप पोछे की बाल्टी में कुछ ऐसी चीजें डाल दें तो, पूरा घर महक उठेगा.

नींबू

पोछे के पानी में अगर नींबू का रस डाल दिया जाए तो अच्छी खुशबू भी आएगी और गंदगी भी साफ हो जाएगी. घर में ताजगी के लिए पोछे के पानी में दो चम्मच नींबू का रस डाल दें.

सिरका

सिरका फर्श को साफ करने में मदद करता है. पोछे के पानी में थोड़ा सा सिरका मिलाकर फिर पोछा लगाएंगे तो पूरा घर शादी से महक उठेगा.

एसेंशियल ऑयल

पोछे के पानी में थोड़ा सा एसेंशियल ऑयल मिला लेंगे तो, घर ताजगी से भर जाएगा. इसमें कई फ्लेवर आते हैं. जो आपके दिमाग को भी शांत रखने में मदद करेंगे.

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा से ना सिर्फ बदबू दूर होती है, बल्कि फर्श की गहराई से सफाई भी होती है. इसके लिए पोछे के पानी में एक मुट्ठी बेकिंग सोडा डालना होगा.

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल की दो से तीन बूंदे पोछे के पानी में डाल दें. इससे सारे बैक्टीरिया भाग जाएंगे. और फर्श कीटाणु से अंदाज हो जाएगी.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post