आंखों को बचाने के लिए इन बैड हैबिट्स को आज ही छोड़ें

फोन की ज्यादा इस्तेमाल से आंखों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,इन बुरी आदतों के कारण बच्चों से लेकर बूढ़े सब इसकी चपेट में है

आंखें

हमारे शरीर में महत्वपूर्ण अंगों में से एक आंखें बहुत ही नाजुक होती है आँखों में समस्या होने के कारण आंखें लाल हो जाना धुंधला दिखना आदि जैसी समस्याएं हो जाती हैं

बुरी आदतें

कई बार हमें ऐसी बुरी आदतें लग जाती है, जो हमारी आंखों की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होती हैं

स्क्रीन टाइम

स्क्रीन टाइम बढ़ना हमारी आंखों के लिए सबसे बुरी आदत है, इससे हमें आँखों से सम्बनधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

लगातार फोन चलाना

कंप्यूटर फोन आदि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों पर दबाव पड़ता है, जिससे डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या हो सकती है

आंखों को ना रगड़े

आंखों को बार-बार रगड़ने से मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंचता है इसलिए आंखों को रागड़ने से बचें

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

कम पानी पीने से आंखों में नमी की कमी हो जाती है, जिससे आंखों में सूखापन बढ़ने लगता है इसीलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएँ

धूम्रपान से करें परहेज

धूम्रपान से आंखों की रक्त वाहिका सिकुड़ने लगती है, जिससे आंखों से संबंधित कई बीमारियां हो सकती है

ब्लड प्रेशर के मरीज

ब्लड प्रेशर और हाई शुगर लेवल वाले मरीजों को आंखों से संबंधित समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है

The Hindi Post
Author: The Hindi Post