Ishan Kishan की चमक उठी किस्मत, रणजी में शतक ठोकने का दिया BCCI ने ये बड़ा इनाम !

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बीसीसीआई ने मौका दिया है. घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ रन बरसाने वाले खूंखार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर सेलेक्टर्स ने भरोसा दिखाया है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए ईशान किशन को भारतीय ए टीम में मौका दिया गया है. भारत ए की 15 खिलाड़ियों की टीम में ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा ओपनिंग बल्लेबाजों में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन को भी मौका दिया गया है. इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में एक रिजर्व ओपनर की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि रोहित शर्मा निजी कारणों से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैचों में से एक को मिस कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे में ईशान को किया गया शामिल

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारतीय ए टीम का ये दौरा कुछ खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में भारत की टेस्ट टीम में शामिल होने का अच्छा मौका है. बी इंद्रजीत, देवदत्त पडिक्कल और रिकी भुई इंडिया ए टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहेंगे. वहीं अभिषेक पोरेल और ईशान किशन टीम में विकेटकीपर के रुप में शामिल किए गए हैं. नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन और मानव सुथार टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी होंगे. वहीं नवदीप सैनी, खलील अहमद, मुकेश कुमार, और यश दयाल को टीम के तेज गेंदबाजी के लिए रखा गया है. बांग्लादेश दौरे पर 29 वर्षीय ईश्वरन पहले भी 2022 में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं. साथ ही इस घरेलू सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ईश्वरन ने दलीप ट्रॉफी में दो शतक और ईरानी ट्रॉफी में एक शतक बनाया था. जबकि रणजी ट्रॉफी में सीजन की शुरुआत भी शतक के साथ ही की है. 23 वर्षीय सुदर्शन ने अगस्त में इंग्लिश काउंटी सरे के लिए एक शतक जमाया था. इसके बाद दलीप ट्रॉफी में एक और शतक जड़ा. दिल्ली में तमिलनाडु के चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में भी दोहरा शतक जड़ा है.

नितीश एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर

इस महीने की शुरुआत में 21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश ने हर्निया से उबरने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया. फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम के रिजर्व खिलाड़ी हैं. नितीश को भारतीय सेलेक्टर्स द्वारा एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा है. जो कि और अधिक अनुभव और अवसरों से बेहतर हो सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया का दौरा नवंबर में करेगा भारत

इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 31 अक्टूबर से मैकॉय में और 7 नवंबर से मेलबर्न में दो 4 दिवसीय मैच खेलने जा रही है. इसके बाद 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में भारतीय टीम के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेला जाएगा. इसके बाद 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट शुरू होगा.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post