दिवाली के दिन करें ये उपाय, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत खास महत्व है इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, दिवाली के दिन क्या खास उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी आइए जानते हैं

दिवाली

मां लक्ष्मी को समर्पित इस त्योहार को दीपावली कहा जाता है इस दिन पूरे घर को दिनों से सजाया जाता है और विधि विधान से गणेश भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है

दिवाली 2024

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है, इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया जाता है

अयोध्या में दिवाली

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम 14 वर्षों का वनवास काटकर दिवाली के दिन अयोध्या वापस लौट कर आए थे, अयोध्या वासियों ने भगवान राम के स्वागत में पूरे शहर को दीयों से सजाया था

भाई दूज

दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज मनाया जाता है यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इस दिन भाई अपने बहनों को घर पर भोजन के लिए बुलाती है और विधिवत उन्हें खाना खिलाती है

मां लक्ष्मी के महाउपाय

धर्म गुरुओं के अनुसार दिवाली के दिन लक्ष्मी से जुड़े महाउपाय करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, तो चलिए जानते हैं

गाना चढ़ाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को गाना चढ़ाएं, इससे जीवन में चल रही सारी समस्याएं दूर होती है और भौतिक सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो दिवाली की रात मां लक्ष्मी को 9 गोमती चक्र चढ़ाएं और सुबह इन चक्र को साफ कपड़े में बांधकर अपने तिजोरी में रख दें

खीर का महाउपाय

कई बार मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है इसके लिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी

मां तुलसी की परिक्रमा

जीवन में यदि परेशानियों को दूर करने के लिए दिवाली के दिन पूजा के बाद मां तुलसी के 11 फेरे लगाएं

The Hindi Post
Author: The Hindi Post