Ratan Tata की टीम से खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी, जिनके नाम जान हो जाएंगे आप भी हैरान !

देश के प्रतिष्ठित कारोबारी रतन टाटा का बुधवार रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया. रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल बना हुआ है. इसके साथ ही रतन टाटा के निधन से क्रिकेट जगत को भी बड़ा झटका लगा है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया है. रतन टाटा ने देश के विकास के साथ भारतीय क्रिकेट में भी अपना अहम योगदान दिया है. कई दिग्गज खिलाड़ी रतन टाटा की टीम के लिए क्रिकेट खेले हैं.

टाटा ग्रुप की एयर इंडिया ने मोहिंदर अमरनाथ को किया सपोर्ट

टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में रतन टाटा के समय कई भारतीय क्रिकेटर्स को सपोर्ट किया. इनमें कई ऐसे क्रिकेटर्स भी शामिल रहे, जिन्होंने देश को वर्ल्ड कप तक जिताया है. टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में क्रिकेटर्स को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए उन्हें नौकरियां दी गईं हैं. इसके कारण कई ऐसे क्रिकेटर जो क्रिकेट को करियर के रूप में चुन सके और आगे जाकर देश के लिए खेले. भारत के दिग्गज खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड विनिंग टीम का हिस्सा रहे मोहिंदर अमरनाथ को टाटा ग्रुप ने काफी सपोर्ट किया. टाटा समूह की एयर इंडिया अमरनाथ को काफी सपोर्ट करती थी. एयर इंडिया की ओर से मेहिंदर को सैलरी दी जाती थी. इसके अलावा टाटा मोटर्स के लिए फारुख इंजीनियर क्रिकेट खेलते थे.

कई दिग्गजों को मिला टाटा का साथ

टाटा समूह ने संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा, जवागल श्रीनाथ, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी काफी सपोर्ट किया है. ये सभी खिलाड़ी टाटा इकोसिस्टम का हिस्सा रहे हैं. टीम इंडिया के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को भी टाटा स्टील ने काफी मदद की. अगरकर साल 2007 में टी20 चैंपियन टीम का हिस्सा थे. वर्तमान में खेल रहे शार्दुल ठाकुर को भी टाटा पावर ने काफी सपोर्ट किया.

 

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post